फिल्म अभिनेता अंगद बेदी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अंगद ने फिल्म काया तरण (2004) से फिल्मी परदे पर दस्तक दी थी। इसके सात साल बाद उन्हें फिल्म 'फालतू' में देखा गया था। वह अपने 14 साल के फिल्मी करियर में अभी तक सात फिल्मों में ही नजर आए हैं जिसमें सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' भी शामिल है। गौरतलब है कि अंगद ने एक टीवी शो में खुलासा किया था की शादी से पहले उनके तकरीबन 75 अफेयर रहे थे। वह पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं।
BdaySpl: 36वां बर्थडे मना रहे अंगद बेदी, पत्नी नेहा के सामने कबूली थी 75 लड़कियों संग डेट की बात
दरअसल, बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी चैट शो 'BFFs with Vogue' में पहुंचे थे। इस शो को उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया होस्ट करती हैं। इस शो में अंगद ने कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।शो में बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां अपने जीवन और करियर से जुड़ी कहानियां नेहा संग शेयर कर चुके हैं। ऐसे में अंगद ने भी यहां नेहा को चौंका देने वाले खुलासे किये थे।
बता दें कि बीते वर्ष 2018 में अंगद और नेहा ने शादी की है। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। शो में जब अंगद से उनके अफेयर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बताया था कि 'मेरा ज्यादा लड़कियों से नाता नहीं रहा है बस 75 लड़कियां ही मेरी लाइफ में आई थीं जिसमें नेहा भी शामिल है। अंगद ने यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में उनसे 10 साल बड़ी लड़की से भी उनका अफेयर रह चुका है।'
View this post on Instagram
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on Nov 14, 2018 at 1:35am PST
लेकिन अंगद और नेहा के नजदीकियां काफी बढ़ चुकी थी। अंगद ने बताया था कि 'जब मैंने नेहा के माता-पिता को यह बताया था कि नेहा पेट से है तो एक पल को माहौल बिल्कुल शांत हो गया और फिर उन्हें बहुत गुस्सा आया इसके लिए मुझे बहुत डांटा भी।' बता दें कि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। वहीं, अंगद ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता था कि वह इस चीज के लिए तैयार थे क्योंकि ये सुनने के बाद नेहा की मां बहुत बौखला गई थीं।' बता दें कि इस शादी से बीते वर्ष उन्हें एक बेटी हुई जिसका नाम मेहर रखा गया है।
नेहा ने अंगद से उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया 'न्यूयॉर्क का यह मेरा दूसरा दौरा था लेकिन किसी लड़की के साथ पहला, मैं अकेला नहीं था मेरे दोस्त भी मेरे साथ थे, इस दौरान हम उसका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे, हम एक बार में गए और वह अपने दोस्तों संग पार्टी कर रही थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह ज्यादा ड्रिंक करने की वजह से हाइपर हो गई, मुझे याद है वह वो कहीं ओर चली गई थी।'