{"_id":"5bed4086bdec22698c6e5229","slug":"neha-dhupia-pregnent-before-marriage-angad-bedi-reveals-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंगद बेदी ने पहली बार शो पर किया खुलासा, शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं नेहा धूपिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंगद बेदी ने पहली बार शो पर किया खुलासा, शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं नेहा धूपिया
Thu, 15 Nov 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia, angad bedi
- फोटो : instagram
Link Copied
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुपचुप तरीके से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। नेहा धूपिया की शादी की खबर तब सबको पता चली जब सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अचानक शादी के इस फैसले के बाद से ही मीडिया में ये कयास लगाए जाने लगे कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं इस वजह से उन्होंने तुरंत शादी का फैसला किया।
Trending Videos
2 of 5
neha dhupia
- फोटो : Instagram
पब्लिक इवेंट में नेहा से जब भी ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने हमेशा इनकार किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद नेहा और अंगद ने फैंस के लिए 24 अगस्त को इंस्टाग्राम पर बताया कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। अब नेहा धूपिया के पति ने एक टॉक शो में इस बात को खुलेआम कबूल भी किया है।
3 of 5
neha dhupia
- फोटो : instagram
दरअसल, नेहा धूपिया अपने टॉक शो नो फिल्टर नेहा में पति अंगद बेदी को इनवाइट किया। अपने इंस्टाग्राम पर नेहा ने इस शो का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें अंगद बेदी कहते हैं कि 'मेरा ज्यादा लड़कियों से नाता नहीं रहा है, बस 75 लड़कियां ही मेरी लाइफ में आई हैं। जिसमें नेहा भी शामिल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Neha Dhupia
- फोटो : Instagram
अंगद ने बताया कि 'जब मैंने नेहा के माता-पिता को यह बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं तो एक पल को माहौल बिल्कुल शांत हो गया और फिर उन्हें बहुत गुस्सा आया। इसके लिए मुझे बहुत डांटा भी। मुझे नहीं लगता था कि वह इस चीज के लिए तैयार थे क्योंकि ये सुनने के बाद नेहा की मां बहुत बौखला गई थीं।'
नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में 10 मई को शादी रचाई थी। प्रेग्नेंट होने के करीब 6 महीने बाद अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर किया। मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाने की वजह बताई है। नेहा ने कहा, 'मुझे डर था कि अगर मैं अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पहले बता दूंगी तो मुझे काम मिलना बंद हो जाएगा । अच्छा हुआ कि 6 महीने तक मेरा बेबी बंप नहीं दिखा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।