{"_id":"5becf8d1bdec2204de7415ed","slug":"parineeti-chopra-anger-on-news-website-after-priyanka-chopra-and-nick-jonas-wedding-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका-निक की शादी की खबरें चलाने पर परिणीति को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगाई लताड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका-निक की शादी की खबरें चलाने पर परिणीति को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगाई लताड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra
- फोटो : social media
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस स्टार कपल की शादी के बाद एक और चर्चित जोड़े की शादी की तारीख नजदीक आ रही है। जी हां हम बात करें रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके होने वाले पति निक जोनस की। यह दोनों अगले महीने शादी करने वाले हैं। इस बीच प्रियंका की शादी की खबरें मीडिया में चलाने पर उनकी बहन परिणीति चोपड़ा को गुस्सा आ गया है।
Trending Videos
priyanka chopra nick jonas cake
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने एक न्यूज वेबसाइट को प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबर चलाने पर जमकर लताड़ा है। बताया जा रहा है कि एक वेबसाइट ने अपनी खबर में लिखा कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में दुल्हन की खास सहेली की भूमिका परिणीति चोपड़ा की बजाय उनकी खास दोस्त और हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर मुबिना रतनोसी निभाएंगी। इस बात पर परिणीति ने न्यूज वेबसाइट को ट्विटर पर जमकर लताड़ लगाई है।
Parineeti Chopra
- फोटो : file photo
परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर न्यूज वेबसाइट को कहा- मैं आग्रह करती हूं, कृपया अच्छी रिसर्च के साथ अपनी खबरें और लेख को छापा करेंगे। अपने इस ट्वीट में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी टैग किया है। गौरतलब है कि रणवीर-दीपिका की शादी की तरह निक जोनस और प्रियंका के घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों 2 दिसंबर को शादी करेंगे। 30 नवंबर से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।
I urge you - please do better research before printing articles!! @Bollyhungama @priyankachopra https://t.co/69IFn58ypN
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) November 14, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra nik jonas
- फोटो : file photo
वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से जुड़ी अन्या की तो खबरों की मानें तो यह स्टार कपल 2 दिसंबर राजस्थान के जोधपुर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। यह दोनों जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में शादी करेंगे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर हुआ। इस बीच खबर है कि उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं। यानी बॉलीवुड की देसी गर्ल की शादी के कार्ड अब बंटने लगे हैं। प्रियंका की शादी में बॉलीवुड से कौन-कौन सी हस्तियां आने वाली हैं।
विज्ञापन
Priyanka Chopra
- फोटो : file photo
इस शाही शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। एक सूत्र की मानें तो प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खासतौर से भेजा है। सूत्र ने जानकारी दी है कि सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता,आयुष, अरबाज खान, सोहेल,सीमा, अलविरा, अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेजा है।