नीना गुप्ता हिंदी सिनेमा की दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में तो काम किया ही है, साथ ही कुछ महीने पहले उनकी वेब सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन भी रिलीज हुआ है। जिसमें नीना गुप्ता की अदाकारी को बेहद पसंद किया था। इसके अलावा बधाई हो और शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी फिल्मों में भी अभिनेत्री की एक्टिंग को पसंद किया गया है। नीना गुप्ता ने काफी संघर्ष के बाद इस मुकाम को हासिल किया है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने कठिन दिनों को याद किया।
2 of 4
नीना गुप्ता
- फोटो : insta
नीना गुप्ता सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। नीना गुप्ता ने बताया कि संघर्ष के दिनों में वह बिना सोचे-समझे कोई भी भूमिका निभा लेती थीं। क्योंकि उस समय अभिनेत्री को अपना घर चलाना था और उनके पास कोई विकल्प नहीं होता था। नीना ने कहा कि उस समय वह अकेली मां थीं, इसलिए काम करना जरूरी था।
इसे भी पढ़ें- Avatar the Way of Water: अवतार द वे ऑफ वॉटर का नया ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा की शानदार दुनिया देख रह जाएंगे हैरान
3 of 4
नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
उन दिनों को याद करते हुए नीना गुप्ता ने बताया कि उस दौरान उन्होंने दिग्गज अभिनेता फिरोज खान की बड़ी बहन की भी भूमिका निभाई है, जबकि असल जिंदगी में फिरोज खान उनसे 20 साल बड़े थे। नीना गुप्ता ने ये भी बताया कि उसी की तर्ज पर उन्होंने अन्य कई भूमिकाएं भी निभाई हैं, क्योंकि उस समय अभिनेत्रियों के पास काफी सीमित विकल्प होते थे।
4 of 4
नीना गुप्ता, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
बता दें नीना गुप्ता ने अपने टीवी सीरियल सांस से दुनियाभर में पहचान बनाई थी। उन्होंने ओटीटी पर पंचायत और मसाबा-मसाबा जैसी सीरीज के जरिए भी वापसी की है। नीना गुप्ता बहुत जल्द सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, परिणीति चोपड़ा, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा भी नजर आएंगे। ऊंचाई फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।