नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्धीकी अब अभिनेता को तलाक नहीं देना चाहती हैं। कुछ समय पहले तक उन्होंने नवाज पर तमाम तरह के गंभीर आरोप लगाए लगाए थे लेकिन अब उन्होंने यू टर्न ले लिया है। आलिया का कहना है कि नवाज उनकी काफी देखभाल कर रहे हैं।
2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : Instagram-@nawazuddin._siddiqui
आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनके पति ने कभी उन पर हाथ नहीं उठाया लेकिन नवाज के भाई शम्स सिद्दीकी ने उन्हें मारा था। हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि 'मैं पिछले 10 दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रही हूं। इस वक्त मैं मुंबई अपने घर में आइसोलेशन में हूं। मेरी 11 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। जिनकी देखभाल नवाज कर रहे हैं।'
3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
आलिया कहती हैं कि 'नवाज इस वक्त लखनऊ में शूटिंग में व्यस्त हैं। काम में व्यस्त होने के बावजूद वह दोनों बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर हर जरूरत का उन्होंने ख्याल रखा है। वह अक्सर मुझे भी फोन करते रहते हैं। मैं उनका यह पक्ष देखकर काफी खुश हूं।'
4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : फिल्म
नवाज के बदले रूप को देखकर आलिया कहती हैं कि 'उनकी यही बात मेरे दिल को छू गई। इससे पहले वह अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते थे लेकिन अब उनका यह बदला रूप देखकर मैं भी हैरान हूं। नवाज और मैं अपनी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे। अब हम आगे की ओर देख रहे हैं।'
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : फिल्म
बता दें कि आलिया ने नवाजुद्दीन को तलाक का नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा था कि साल 2010 से उनके बीच समस्याएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 'नवाज और मेरे बीच शादी के एक साल बाद ही प्रॉब्लम्स होनी शुरू हो गई थी। मैंने हालात को काफी संभालने की कोशिश की लेकिन अब चीजें काफी बिगड़ गई हैं।'