अपनी क्यूट स्माइल के साथ मासूम दिखने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट का ब्राइडल लुक इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके बाद से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, उनके फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोग उनकी शादी के बारे में भी पूछ रहे हैं।
Alia Bhatt: गुलाबी लहंगे और भारी गहनों में खूबसूरत नजर आईं आलिया भट्ट, रणबीर की जगह इनको पहना दी वरमाला
दरअसल, ये एक विज्ञापन वीडियो है, जिसमें आलिया भट्ट दुल्हन बनी दिख रही हैं। उन्होंने हल्के पिंक कलर का लहंगा पहना है। आलिया ने इसपर भारी भरकम गले का हार, कानों के झुमके और मांग में टीका सजा रखा है। वहीं उनके ब्राइडल मेकअप की बात करें ये लाइट ही है। दुल्हनों के लिए अमूमन इस्तेमाल किए जाने वाला केकी मेकअप उनके चेहरे पर नहीं है। साथ ही उनके माथे पर लगी छोटी सी बिंदी लुक कम्प्लीट कर रही है।
वीडियो में दिखाया गया है कि आलिया दूल्हे को वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ती हैं। इस दौरान दूल्हे वाले उसे गोदी में उठाकर ऊपर कर देते हैं। आलिया हाथों में वरमाला लिए उसे पहनाना चाहती हैं लेकिन ऊंचा होने के कारण वो ऐसा कर नहीं पातीं। तब वो अपना जादू दिखाती हैं। मिनटों में ऊपर उड़कर माला उसके गले में डाल देती हैं।
आलिया ने इसे शेयर करते हुए लिखा है ‘हम तो सच में उड़ गए’।ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लोग इसे काफी लाइक कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट उनके वीडियो पर किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘आपके लुक से प्यार हो गया’। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा ‘शानदार लुक, आपका एक्सप्रेशन तो देखने लायक था’। बता दें कि ऐड वीडियो में आलिया के एक्सप्रेशन की भी तारीफ हो रही है।
आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए चर्चा में हैं। उनके किरदार की लोग तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को संजय लीला भंसाली निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 30 जुलाई को रिलीज की जाएगी। इसके अलावा आलिया के पास ब्रह्मास्त्र जैसे अन्य बड़े प्रोजेक्ट भी हैं।