{"_id":"5d0b320c8ebc3e626e11f501","slug":"navya-naveli-nanda-share-a-photo-with-aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क की सड़कों के बाद अब मामी ऐश्वर्या संग नजर आईं नव्या नवेली, साथ में थे अभिषेक और आराध्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूयॉर्क की सड़कों के बाद अब मामी ऐश्वर्या संग नजर आईं नव्या नवेली, साथ में थे अभिषेक और आराध्या
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai
- फोटो : social media
Link Copied
इन दिनों ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स हॉलीडे के मूड में हैं । हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी बेटी आराध्या के साथ न्यूयॉर्क जा पहुंचे हैं । तीनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । इस फोटो को नव्या नवेली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है ।
Trending Videos
2 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
ये फैमिली डिनर के बाद की तस्वीर हैं । नव्या भी अपने मामा-मामी के साथ समय बिताकर बेहद खुश नजर आईं । बता दें कि नव्या न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं । इस फोटो को पोस्ट करते हुए नव्या ने लिखा, “#famjam spam this with likes.” पिछले दिनों नव्या का एक वीडियो भी वायरल हुआ था ।
3 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में नव्या न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक्सरसाइज करते दिख रही थीं । नव्या का ये वीडियो उनके फैंस ने काफी पसंद किया था । नव्या, रिश्ते में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की पोती भी लगती हैं । इसलिए वो न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं । कुछ दिनों पहले नव्या ने अपने भाई अगस्त्य के साथ एक फोटो शेयर की थी ।
ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्ममेकर मणिरत्नम की अगली फिल्म 'ऐपोन्नियिन सेल्वन’ में नजर आएंगी । ये फिल्म एक किताब पर आधारित है । ऐश्वर्या ने बताया कि वह अपने गुरु मणिरत्नम के साथ यह फिल्म करने जा रही हैं। बताते चलें कि इस फिल्म की कहानी 10वीं सदी से पहले की होगी, जब राजा चोला अपने साम्राज्य पर काबिज हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya Rai
- फोटो : file photo
वहीं अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आएंगे । फिल्म का नाम अभी तय नहीं हो पाया है । इसके अलावा उनके पास फिल्म 'गुलाब जामुन' है । इस फिल्म को सर्वेश मावरा निर्देशित करेंगे । फिल्म में अभिषेक के साथ ऐश्वर्या राय भी होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।