शाहरुख खान की बेटी सुहाना की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही उनके फैंस की संख्या लाखों में हैं। हाल ही में सुहाना के कॉलेज से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें वो थियेटर प्ले करती दिख रही थीं। अब एक बार फिर से सुहाना के फैन पेज ने उनकी नई तस्वीर शेयर की हैं।
2 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
कैमरा देखकर सुहाना मुस्कुरा रही हैं। उनके हाथ में फोन है। व्हाइट टॉप के साथ उन्होंने शॉर्ट्स कैरी किए हैं। सुहाना की इस नई तस्वीर में फैंस के खूब लाइक्स आ रहे हैं। सुहाना खान बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। अब फैंस उनके बॉलीवुड में एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
3 of 5
Suhana Khan
- फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुहाना खान जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। इस फोटो में सुहाना एक कार की फ्रंट सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है वो इस शॉर्ट फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
4 of 5
Suhana Khan
- फोटो : file photo
बीते साल भी सुहाना की कुछ ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ शूटिंग करती हुई नजर आ रही थीं। बता दें कि सुहाना अमेरिका में फिल्म और थियेटर की पढ़ाई कर रही हैं।
5 of 5
Suhana Khan
- फोटो : file photo
सुहाना की फ्रेंड अनन्या पांडे ने बताया था कि वो और सुहाना माई नेम इज खान में डेब्यू करने वाली थीं। शाहरुख की इस फिल्म में करण जौहर की वजह से दोनों को जगह नहीं मिली। दरअसल शूटिंग के दौरान दोनों ने एक सीन के लिए एक्टिंग की थी लेकिन उस सीन को हटा दिया गया।