#MeToo कैंपेन की शुरुआत करने वालीं तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने नाना पाटेकर को नोटिस भेजा था और पूरे मामले में उनसे जवाब मांगा था। अब इस मामले में नाना पाटेकर ने अपनी सफाई दी है।
नाना पाटेकर सिंटा को कहा है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है और वो इस मामले में तनुश्री दत्ता के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने भी तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेजा है।
तनुश्री दत्ता ने पुलिस थाने और महिला आयोग में लिखित शिकायत में कहा कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। पुलिस में शिकायत करने के बाद अब तनुश्री दत्ता ने लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग की है।
तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपूते ने ओशिवारा पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र दायर किया है। इस प्रार्थना पत्र में उन्होंने नाना पाटेकर और अन्य तीन लोगों के खिलाफ लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट की मांग की है। नितिन सतपूते के प्रार्थना पत्र में गणेश आचार्य, समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग का नाम भी शामिल है।
5 of 5
tanushree dutta
- फोटो : self
इस मामले में तनुश्री दत्ता ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर जबरदस्ती अतरंग दृश्य देने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। जब उन्होंने मना किया तो उन्हें धमकी दी गई। यही नहीं तनुश्री की गाड़ी में तोड़-फोड़ भी की गई थी।