हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद पिरामल से सगाई कर ली । इससे पहले आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर मंदिर में शादी के लिए प्रपोज किया था । इसके बाद अंबानी परिवार ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी ।
सगाई के दिन ईशा ने मुकेश अंबानी से कहा, 'बाबा मैं तेरी मल्लिका', देखें पिता-बेटी का डांस वीडियो
रविवार को ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की इंगेजमेंट पार्टी रखी गई थी । यह पार्टी अंबानी फैमिली के घर एंटीलिया से हुई थी । पार्टी में शाहरुख खान, रणबीर कपूर और करण जौहर जैसे बड़े सितारे पहुंचे थे । अगली स्लाइड में देखें वीडियो...
इस खुशी के मौके पर मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी के साथ डांस करके सभी को हैरान कर दिया । मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा के साथ आलिया भट्ट के गाने 'दिलबरो' पर डांस किया ।
Clip - III ::: #IshaAmbani & #MukeshAmbani moves on Dilbaro ❤❤❤❤❤
A post shared by Nita Ambani (@nitamambani) on
पिता और बेटी के रिश्ता का ये पल अंबानी परिवार के लिए बेहद खास था । ईशा और मुकेश अंबानी के अलावा नीता अंबानी ने भी श्रीदेवी के गाने 'नवरी माझी' पर डांस किया ।
A post shared by Nita Ambani (@nitamambani) on
बेटी की शादी की खुशी नीता के चेहरे पर साफ दिख रही थी । बता दें कि आनंद और ईशा का परिवार एक-दूसरे को 40 साल से जानता है । खबरों की मानें तो ईशा की शादी दिसंबर में हो सकती है ।