मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2022-2023 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। भारत की सरगम कौशल ने इस साल मिसेस इंडिया वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम कर लिया है। बता दें कि जूरी पैनल- सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डिजाइनर मासूम मेवावाला और पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने इस टाइटल के लिए 51 कंटेस्टेंट्स में से सरगम कौशन का चुनाव किया है।
Mrs India World: कौन है सरगम कौशल? जिसने जीता मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2022-2023 का टाइटल
मिसेस इंडिया वर्ल्ड बनने के बाद अब क्या होगा अलगा कदम
मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2021 और मिसेस वर्ल्ड 2022 में नेशनल कॉस्ट्यूम विनर रहीं नवदीप कौर ने सरगम कौशल को क्राउन पहनाया। बता दें कि मिसेस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अब सरगम कौशल मिसेस वर्ल्ड 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)
कौन है सरगम कौशल?
सरगम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है कि उनके पति इंडियन नेवी के लिए काम करते हैं। वह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक शिक्षिका हुआ करती थी। बता दें कि सरगम कौशल ने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
क्या है मिसेस इंडिया वर्ल्ड?
मिसेस इंडिया वर्ल्ड एक तरह का ब्यूटी पेजेंट है, जिसमें केवल विवाहित महिलाएं ही भाग ले सकती हैं। इस पेजेंट की शुरुआत 1984 में हुई थी। शुरुआत में, पेजेंट को मिसेस वुमन ऑफ द वर्ल्ड के नाम से जाना जाता था। लेकिन चार साल बाद यानी 1988 में मिसेस वर्ल्ड के रूप में जाना जाने लगा।