सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7 की विवादित कंटेस्टेंट सोफिया हयात (Sofia Hayat) हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। सोफिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड फोटोज पोस्ट करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में सोफिया ने कुछ ऐसी फोटोज पोस्ट की जिसके बाद उनकी फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए।
इन तस्वीरों पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए, जिन्हें सोफिया ने इग्नोर कर दिया लेकिन एक यूजर्स ने जब कमेंट करते हुए भारत में हो रहे रेप के लिए सोफिया के इस तरह के बोल्ड पोस्ट को जिम्मेदार ठहराया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. आइए पहले ये बताते हैं यूजर्स ने सोफिया की फोटो पर किस किस तरह के कमेंट किए।
एक यूजर ने सोफिया हयात की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘भारत में रेप कल्चर बढ़ाने में आपका बहुत बड़ा योगदान है। अगर भारत में आप जैसी औरतों पर एक्शन लिया जाए जो न्यूडिटी को बढ़ावा देती हैं तो रेप कल्चर खत्म हो जाएगा।’ एक यूजर ने लिखा- सोफिया तुम दुनिया की सबसे बुरी औरत हो...अगर तुम्हें अपना शरीर दिखाने का इतना ही शौक है तो शरीर के कुछ हिस्से क्यों छुपा रही हो...ये तो दोहरा रवैया हुआ।
फिर क्या था सोफिया हयात ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये कमेंट शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैं अपने पोस्ट्स पर आने वाले सभी कमेंट नहीं पढ़ती हूं लेकिन इस इंसान ने मेरी तस्वीर पर ये कमेंट किया है, जिसे पढ़कर मैं चौंक गई हूं कि लोग आज भी ऐसा सोचते हैं। क्या ये असली हैं ? क्या ये वाकई इसी दुनिया में रहते हैं ? मुझे उम्मीद है कि सभी भारतीय ऐसा नहीं सोचते हैं... आप लोगों का इस बारे में क्या सोचना है, कमेंट करके बताएं।’

बता दें सोफिया ने पिछले दिनों बताया था कि वह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अपने रिश्तों के बारे में किताब लिख रही हैं। सोफिया ने दावा किया था कि रोहित के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया है और रोहित उनको डेट भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था 'रोहित मुझ पर दिलोंजान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं।