पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, दिवंगत तमिल अभिनेता विजयकांत और गायिका ऊषा उत्थुप को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बीते दिन गुरुवार, 25 जनवरी को सभी नामों की घोषणा कर दी गई। अब इसे लेकर मिथुन चक्रवर्ती का रिएक्शन सामने आया है। अभिनेता ने अपने बेटे नमाशी के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए हासिल सम्मान पर प्रतिक्रिया दी है।
Mithun Chakraborty: पद्म भूषण जीतने पर मिथुन चक्रवर्ती की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'बहुत तकलीफ के बाद जब...'
पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, दिवंगत तमिल अभिनेता विजयकांत और गायिका ऊषा उत्थुप को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। मिथुन ने इस वीडियो में कहा, 'बहुत खुशी, बहुत आनंद, सब कुछ मिला के एक ऐसी फीलिंग है जो मैं बयां नहीं कर सकता। बहुत तकलीफ के बाद जब इतना बड़ा सम्मान मिलता है तो उसकी भावना ही कुछ और होती है।'
Hema Malini: हेमा मालिनी ने वैजयंतीमाला को बताया अपना आदर्श, चेन्नई मुलाकात की तस्वीरें साझा कर लिखा ये नोट
अभिनेता ने आगे कहा, 'सब को धन्यवाद इतना प्यार और सम्मान देने के लिए। और मैं इस पुरस्कार को समर्पित कर रहा हूं, मेरे सारे प्रशंसकों को, भारत और दुनिया में। जो भी, जिन्होंने भी मुझे निस्वार्थ प्यार दिया है, मेरे शुभचिंतकों को, सबके लिए मैं ये समर्पित कर रहा हूं। मुझे इतना प्यार और सम्मान देने के लिए धन्यवाद।'
उनसे पूछा गया कि मिथुन और उनके परिवार को इस जीत के बारे में कैसे पता चला। इसपर नमाशी ने कहा, पिताजी अभी बेंगलुरु के पास एक दूरदराज के इलाके में शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए, हममें से कोई भी उनके साथ नहीं है। इस सम्मान से सम्मानित किये जाने की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गयी थी। कल रात करीब ग्यारह बजे जब हमें खबर मिली तो हम किसी तरह उन तक पहुंचने में कामयाब रहे।
Dunki: सुनक सरकार पर चला शाहरुख की 'डंकी' का जादू, भारत के बाद अब ब्रिटेन की संसद में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग