{"_id":"592a80804f1c1ba915bda7c7","slug":"meet-dinesh-lal-yadav-nirahua-bhojpuri-superstar-tough-competitor-of-akshay-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार भी फेल हैं इस भोजपुरी स्टार के आगे, साल में देता है लगातार कई हिट फिल्में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार भी फेल हैं इस भोजपुरी स्टार के आगे, साल में देता है लगातार कई हिट फिल्में
Sun, 28 May 2017 10:08 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Sun, 28 May 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दिनेश लाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिनेश लाल यादव आज भले ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। आज भले ही उन्हें भोजपुरी सिनेमा का भोजपुरी स्टार कहा जाता है, लेकिन उनके शुरुआती दिन काफी संघर्ष भरे रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश लाल यादव के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो एक साइकिल तक खरीद पाते। इसकी वजह से उन्हें पैदल की मीलों का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है।
2 of 6
दिनेश लाल यादव
अपनी मेहनत और जबरदस्त संघर्ष के बल पर दिनेश लाल यादव आज भोजपुरी सिनेमा के इतने बड़े स्टार बन गए हैं कि ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि साउथ के वो निर्माता-निर्देशक भी उन पर दांव लगाना चाहते हैं जो भोजपुरी में काम करना चाहते हैं।
3 of 6
दिनेश लाल यादव
आज दिनेश लाल यादव साल में 4 से 5 फिल्में करते हैं वो सभी हिट रहती हैं। 2015 में आईं उनकी पांचों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की और ब्लॉकबस्टर रहीं। इस मायने में वो बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अक्षय की भी साल में चार से पांच फिल्में आती हैं जो अच्छी कमाई कर लेती हैं और हिट भी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के एकमात्र ऐसे स्टार हैं जिनकी 2015 में पांच फिल्में आईं और पांचों ही ब्लॉकबस्टर रहीं। उनकी कई ऐसी फिल्में रही हैं जो लगातार 35 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली हैं और सिल्वर जुबली मनाई है। इसीलिए दिनेश लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का जुबली स्टार भी कहा जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव एक सक्सेलफुल एक्टर ही नहीं बल्कि एक नामी सिंगर भी हैं। अपनी कई फिल्मों में वो गाने गाते हैं जो काफी सक्सेसफुल रहे हैं और रिकॉर्ड तोड़े हैं। दिनेश लाल यादव को स्टारडम मिला 2003 में जब उनका पहला म्यूजिक एल्बम आया 'निरहुआ सटल रहे'। ये एल्बम सुपरहिट रहा और इसी के चलते उन्हें नया नाम मिला 'निरहुआ'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।