बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्म 'तरला' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी यह फिल्म मशहुर शेफ तरला दलाल के जीवन पर आधारित है। इस बीच एक इवेंट के दौरान उन्होंने मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया फेम गैरी मेहिगन के साथ पोज देते देखा गया। पांच जूलाई को मुंबई में हुए एक इवेंट में गैरी और हुमा एक साथ नजर आए।
Huma Qureshi: हुमा को किस करना चाहते थे मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया फेम गैरी मेहिगन? अभिनेत्री ने दी यह प्रतिक्रिया
इस बीच सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। साझा किए गए इस वीडियो में गैरी को गले लगाने और किस करने से पहले उसकी सहमति मांगते देखा जा सकता है। वह यह कहते नजर आ रहे है, "क्या हम किस करने वाले हैं?" जिसके जवाब में हुमा कहती हैं,"हां, बिल्कुल।"
वीडियो शेयर करते हुए विरल भयानी ने लिखा, 'सहमति' का फैक्टर पसंद आया, अभिवादन करने से पहले ऑस्ट्रेलियाई शेफ ने हुमा कुरैशी से पूछा कि आप क्या सोचती हैं? उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हुमा को बातचीत करने में सबसे कम दिलचस्पी है।" दूसरे ने कहा, "शिल्पा शेट्टी ने शुरू किया था ये ट्रेंड...कोई विदेशी कहां से भी हो यहां तक कि पाकिस्तान से भी ये लोग ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे इनमें जिंदगी में इंसानों को देखा ही नहीं इतने उतावले होते हैं।"
बता दें कि हुमा के पिता सलीम ने 1977 में अपना खुद का रेस्टोरेंट शुरू किया और अब दिल्ली में उनकी कई शाखाएं हैं। हालांकि, सलीम अपने मांसाहारी खाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उन्होंने शाकाहारियों के लिए शेफ तरला दलाल की लोकप्रिय डिश बटाटा मुसल्लम पेश की है।
तरला दलाल शाकाहारी थीं और नॉनवेज व्यंजनों को शाकाहारी के रूप में बनाने के लिए लोकप्रिय थीं, ताकि अन्य शाकाहारियों को ऐसा महसूस न हो कि वे ऐसी डिश नहीं खा सके हैं। उन्होंने मुर्ग मुसल्लम से प्रेरित होकर बटाटा मुसल्लम पेश किया, जहां उन्होंने मुर्ग की जगह बटाटा डाल दिया। हालांकि, ग्रेवी वही थी।
यह भी पढ़ें- Pathaan: अब जापान में धमाल मचाएगी 'पठान', जानें कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म?