बॉलीवुड के भारत कुमार यानी कि मनोज कुमार का 24 जुलाई को 81वां जन्मदिन मनाएंगे। मनोज कुमार ने फिल्म जगत में न केवल एक्टिंग बल्कि डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया। मनोज कुमार ने ज्यादातर देशभक्ति वाली फिल्मों में ही काम किया। उनकी सुपरहिट फिल्मों में हरियाली और रास्ता, हिमालय की गोद में और दो बदन फिल्मों के नाम शुमार हैं। तो चलिए आपको मनोज कुमार के जन्मदिन पर उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
बॉलीवुड में मनोज कुमार का कद बहुत ऊंचा है। कहा जाता है कि फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर जब अमिताभ बच्चन मुंबई छोड़कर वापस जा रहे थो तो मनोज कुमार ने अमिताभ को अपनी फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में काम दिया था।
मनोज कुमार ने ज्यादातर देशभक्ति वाली फिल्में ही की। मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्में बनाकर ये साबित किया कि ऐसी फिल्मों से भी पैसा कमाया जा सकता है।
ज्यादातर फिल्मों में मनोज कुमार के किरदार का नाम भारत था, इस वजह से लोग उन्हें 'भारत कुमार' भी कहने लगे।
मनोज कुमार ने बॉलीवुड में जल्द ही खास मुकाम हासिल कर लिया था।यह तस्वीर मनोज कुमार के एक फिल्म के सीन की है।