फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनीष मल्होत्रा ने एक सप्ताह के भीतर कोरोना को दी शिकस्त, वैक्सीन को बताया जल्द ठीक होने की वजह

Sun, 25 Apr 2021 12:29 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 25 Apr 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
manish malhotra tested corona negative twice said Being vaccinated has helped me get well faster
मनीष मल्होत्रा - फोटो : Insatagram- @manishmalhotra05

कोरोना के कारण पूरे देश में लोग परेशान हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। हर दिन तीन लाख के पार नए संक्रमित मरीजों के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, इसकी चपेट में आमलोग से लेकर नेता और अभिनेता तक हैं। बॉलीवुड में भी कई कलाकार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। तो दूसरी तरफ कई हस्तियों ने जानलेवा वायरस को मात दे दी है। अब मशहूर बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कोरोना से उभर आए हैं।

manish malhotra tested corona negative twice said Being vaccinated has helped me get well faster
मनीष मल्होत्रा - फोटो : Amar Ujala

मनीष मल्होत्रा ने एक सप्ताह पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी थी कि वो खतरनाक वायरस कोरोना की चपेट में आ गए हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब मनीष ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। वह पिंक और ब्लैक कलर का मास्क पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि 'कोविड 19 की टेस्ट रिपोर्ट दोबारा नेगेटिव आई है। वैक्सीनेशन के कारण मेरी स्थिति में काफी तेजी से सुधार हुआ है। वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। सुरक्षित रहें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

manish malhotra tested corona negative twice said Being vaccinated has helped me get well faster
Manish Malhotra

मनीष के कोरोना नेगेटिव होने पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुशी जताई है। जान्हवी कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, करण टैकर, सैय्यामी खेर, गौहर खान समेत अन्य सेलेब्स ने कमेंट किया और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, डिजाइनर के फैंस ने भी उनके ठीक होने पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
manish malhotra tested corona negative twice said Being vaccinated has helped me get well faster
manish malhotra show

बता दें कि 17 अप्रैल को मनीष मल्होत्रा ने खुद कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। मनीष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जो प्लस की थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि 'मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं होम आइसोलेशन में हूं। हर तरह की कोविड गाइडलाइन का पालन कर रहा हूं और डॉक्टर की निगरानी में हूं। कृपया सुरक्षित रहिए और ध्यान रखिए।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

विज्ञापन
manish malhotra tested corona negative twice said Being vaccinated has helped me get well faster
manish malhotra

अभी तक बॉलीवुड में कोरोना से कई सेलेब्स संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। इसमें अक्षय कुमार, सोनू सूद, गोविंदा समेत कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। वहीं, नदीम श्रवण की जोड़ी में से श्रवण राठौड़ का कोरोना के कारण निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed