साउथ फिल्म इंडस्ट्री मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा रही है और पिछले साल से लेकर अब तक दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया है और सुपरहिट व ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। फिलहाल अब आने वाले समय में भी साउथ की कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने का वादा करती हैं। इस लिस्ट में दिग्गज फिल्म निर्माता मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (पीएस 1) का नाम भी शामिल है, हालांकि इस फिल्म को बनाना इतना आसान नहीं था। मणिरत्नम की इस फिल्म का सफर 64 साल पुराना है। इस फिल्म में 80 के दशक के कई कलाकार नजर आने वाले थे। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों पोन्नियिन सेल्वन को बनाने में लगा इतना वक्त।
Ponniyin Selvan: 64 साल लंबा रहा है 'पोन्नियिन सेल्वन' का सफर, 80 के दशक के ये कलाकार आने वाले थे नजर
मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है 'पीएस 1'
मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' न सिर्फ उनके लिए बल्कि साउथ सिनेमा के लिए भी एक ड्रीम प्रोजेक्ट जैसी है। इस फिल्म पर 500 करोड़ का बड़ा बजट लगाया गया है, जिसमें बड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी। हालांकि इस फिल्म को अनाउंस करने से लेकर स्क्रीन तक लाने का सपना बहुत पहले देखा गया था, जो अब जाकर पूरा होने वाला है।
Brahmastra 2: कैसा होगा रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा पार्ट? अयान मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा
पहली बार 1958 में किया गया था विचार
फिल्म पोन्नियिन सेल्वन को बनाने का विचार सबसे पहले भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक एमजी रामचंद्रन को आया था। उन्होंने 1958 में कल्कि कृष्ण मूर्ति द्वारा लिखे गए ऐतिहासिक उपन्यास पोन्नियिन सेल्वन (उपन्यास के नाम पर ही है फिल्म का शीर्षक) के राइट्स खरीदे थे और फिल्म की घोषणा की थी।
PS 1: मणिरत्नम ने ऐश्वर्या राय बच्चन और तृषा कृष्णन के बीच खींची नफरत की दीवार! वजह जान लगेगा 440 वॉट का झटका
नजर आने वाले थे 80 के दशक के ये कलाकार
फिल्म पोन्नियिन सेल्वन की जब घोषणा की गई तो इसकी स्टार कास्ट को लेकर भी विचार किया गया था। जानकारी के मुताबिक एमजी रामचंद्रन की 'पीएस 1' में उस दौर के आइकॉन कहे जाने वाले कलाकार जैसे वैजयंती माला, पद्मिनी रामचंद्रन, बी सरोजा देवी और जेमिनी गणेशन नजर आने वाले थे।
Chup Twitter Review: दर्शकों को पसंद आया पर्दे पर सनी देओल का कमबैक, फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
इसलिए नहीं पूरी हुई एमजी रामचंद्रन की 'पीएस 1'
निर्देशक एम. जी. आर. उर्फी एमजी रामचंद्रन फिल्म के बजट और उसे बनाने की योजना बना रहे थे लेकिन इसी बीच उनका एक्सीडेंट हो गया, जिससे उबरने में उन्हें 6 महीने से भी ज्यादा का समय लगा और फिर यह फिल्म वहीं रुक गई। इसके 4 साल बाद एक बार फिर से राइट्स को रिन्यू करवाया लेकिन फिर भी इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाया।