बॉलीवुड सितारों के बीच अक्सर विवाद की खबरें सामने आती हैं। लेकिन कुछ बॉलीवुड हस्तियां ऐसी हैं जो अपनी दोस्ती से मिसाल कायम करती हैं। ऐसी ही खास दोस्ती करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर साझा करती हैं। चारों की दोस्ती की मिसाल बॉलीवुड में दी जाती है। अब हाल ही में मलाइका ने करीना को लॉकडाउन में अपना हाल बताया है।
तस्वीर साझा कर मलाइका अरोड़ा ने बताया गर्मी में अपना हाल, करीना ने भी दिया ये मजेदार जवाब
दरअसल मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। मलाइका और करीना दोनों एक दूसरे की तस्वीरों पर अक्सर कमेंट करती हुई भी नजर आती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका ने करीना को टैग करते हुए एक पोस्ट किया है। जिसे करीना ने भी शेयर कर मलाइका को जवाब दिया है।
पढ़ें: नागा चैतन्य ने पत्नी सामंथा अक्कीनेनी को किया ट्रोल, सोशल मीडिया पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट
मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है। इसे साझा करते हुए मलाइका ने बेबो के साथ गर्मी का हाल साझा किया है। मलाइका ने इस पोस्ट पर करीना को टैग करते हुए लिखा, 'मेरी बेबो, मैंने जिम वियर की जगह अब काफतान को दे दी है। ड्राई बालों की जगह मैसी हेयर और लॉकडाउन में मेकअप की जगह कोई मेकअप नहीं।'
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
मलाइका के इस पोस्ट को अपनी स्टोरी पर साझा करते हुए करीना कपूर ने भी जवाब दिया। करीना ने लिखा, 'सिर्फ एक चीज जो तुमने अभी तक नहीं बदली, वो है जूस की जगह वाइन। लव यू मलाइका।' इसके आगे बेबो ने लिखा, 'गरम पानी की तरह' इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले करीना कपूर ने भी एक वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने गर्मियों के लिए कुछ आवश्यक चीजें बताई थीं। करीना ने वीडियो में फेस पैक लगाया हुआ था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'गर्मियों के लिए आवश्यक सामग्री: काफ्तान, मैसी बन और फेस मास्क।' उनके इस वीडियो को देख मलाइका ने भी अपने इस पोस्ट से दोनों की दोस्ती के लिए एक और फ्रेंडशिप गोल दिया है।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on