फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun and makers announce 2 crore rupees financial aid for family of stampede victim

Pushpa 2 Stampede: पीड़ित बच्चे के परिवार को मिले दो करोड़, अल्लू अर्जुन ने एक करोड़ व मेकर्स ने 50-50 लाख दिए

Wed, 25 Dec 2024 04:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 25 Dec 2024 04:44 PM IST
सार

Pushpa 2 Stampede: बुधवार को अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष और प्रमुख निर्माता दिल राजू के साथ डॉक्टरों से मिले और भगदड़ में घायल बच्चे का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित के परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी।
 

विज्ञापन
Allu Arjun and makers announce 2 crore rupees financial aid for family of stampede victim
पीड़ित परिवार को 50 लाख का चेक देते 'पुष्पा 2' के प्रोड्यूसर नवीन। - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा' के निर्माताओं ने भगदड़ में घायल हुए व्यक्ति के परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस बीच, तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष और प्रमुख निर्माता दिल राजू ने कहा कि फिल्मी हस्तियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात करेगा ताकि सरकार और फिल्म उद्योग के बीच संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन

 

Allu Arjun and makers announce 2 crore rupees financial aid for family of stampede victim
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
डाक्टरों से मिले अल्लू अर्जुन के पिता
अल्लू अर्जुन के पिता और दिग्गज निर्माता अल्लू अरविंद, दिल राजू और अन्य लोगों के साथ एक निजी अस्पताल गए, जहां भगदड़ में घायल हुए एक लड़के का इलाज चल रहा है। अल्लू अरविंद ने डॉक्टरों से बात की, जिन्होंने बताया कि लड़का ठीक हो रहा है और अब खुद सांस ले सकता है। 
Allu Arjun case: अल्लू अर्जुन से जुड़े मामले में पुलिस की चेतावनी, गलत वीडियो-सूचना फैलाने पर होगा एक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Allu Arjun and makers announce 2 crore rupees financial aid for family of stampede victim
अल्लू अर्जुन - फोटो : एएनआई
दो करोड़ रुपये देने की घोषणा
इस दौरान अल्लू अर्जुन के पिता ने घोषणा की कि अल्लू अर्जुन ने एक करोड़ रुपये, पुष्पा प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने 50 लाख रुपये और फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने 50 लाख रुपये की सहायता बच्चे के परिवार को दी है। अरविंद ने दिल राजू को चेक सौंपे और उनसे अनुरोध किया कि वह इसे लड़के के परिवार तक पहुंचा दें। उन्होंने बताया कि कानूनी बाध्यताओं के कारण बिना पूर्व मंजूरी के परिवार से सीधे संपर्क नहीं किया जा सकता।
Pushpa 2 Theatre Stampede: अब कैसा है भगदड़ में घायल आठ साल बच्चा? पिता ने बताया स्वास्थ्य का हाल

 
विज्ञापन

Allu Arjun and makers announce 2 crore rupees financial aid for family of stampede victim
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
मामले में जेल जा चुके हैं अभिनेता
इस मामले में परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जहां 'पुष्पा 2' फिल्म दिखाई जा रही थी और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को महिला की मौत के सिलसिले में शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें उसी दिन चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और 14 दिसंबर की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed