एंटरटेनमेंट की दुनिया हमेशा से ही लोगों को अपनी और लुभाती रही है। फैंस को थिएटर में फिल्म रिलीज और टीवी पर सीरियल के अगले एपिसोड का जैसे बेसब्री से इंतजार होता है, वैसे ही सितारों की जिंदगी के बारे में जानने की भी लोगों में खासा दिलचस्पी होती है। सितारे भी बिना देर किए रोजाना अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ नया साझा करते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम से जानते हैं आज किसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
2 of 11
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनके लिए उम्र महज एक नंबर है। मलाइका न सिर्फ अपनी फिटनेस बल्कि ग्लैमरस अंदाज से भी युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। आज एक्ट्रेस ने पेस्टल येलो कलर के थाई स्लिट डीप नेक ड्रेस में तस्वीरें साझा की हैं। स्ट्रैपी हील्स के साथ एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट किया है।
3 of 11
जेनेलिया डिसूजा देशमुख
- फोटो : insta
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जिनमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ग्लैमरस अंदाज में कहर ढा रही हैं।
4 of 11
अनन्या पांडे
- फोटो : insta
अभिनेत्री अनन्या पांडे इस समय अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आज एक्ट्रेस ने एक कोलाज साझा किया है, जिसमें अलग-अलग हाव भाव में उनकी नौ तस्वीरें हैं। अनन्या ने इसमें अपने मूड स्विंग दिखाए हैं कि कैसे पल-पल उनका मूड बदलता रहता है।
5 of 11
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जैरी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है लेकिन एक्ट्रेस अभी भी फिल्म को जमकर प्रमोट करती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह एक बार फिर से उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। हालांकि इस बार जान्हवी ने जरा हटके आउटफिट चुना है। वह तस्वीरों में मल्टी कलर की प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं।