टीम इंडिया को दो विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सितारों से लेकर फैंस तक उन्होंने इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। माही के नाम से मशहूर धोनी ने इस बार अपना बर्थडे पत्नी साक्षी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया।
Salman Khan: महेंद्र सिंह धोनी ने सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, भाईजान बोले- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब
वीडियो सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "धोनी हमारे सलमान भाई के साथ केक काट कर रहे...दो दिग्गज एक साथ एक फ्रेम में...वाह क्या पल है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे पता है कि धोनी मुंबई में हैं, इसलिए सलमान उनके जन्मदिन पर हैं। वास्तव में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।"
Happy birthday MSD 🥳 pic.twitter.com/qgElq2LZKu
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी धोनी को खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्होंने बर्थडे फोटो साझा कर एक्स पर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब...।" इस फोटो में सलमान खान कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
Happy Birthday Kaptaan Sahab!@msdhoni pic.twitter.com/2bjCTNWRil
इससे पहले शनिवार को सलमान खान अनंत अंबानी, रणवीर सिंह, हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी के साथ फिल्म किक के अपने मशहूर गाने जुम्मे की रात है पर डांस करते नजर आए थे। पांचों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही सिकंदर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Devara: 'देवरा: पार्ट 1' के दूसरे गाने की मिक्सिंग पूरी, जल्द रिलीज होगा अनिरुद्ध का बनाया रोमांटिक ट्रैक
