'सिंगल हरजाई' को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने बॉलीवुड के दबंग खान के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। यूलिया ने अपने एक इंटरव्यू में सलमान खान की सिंगिंग के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सलमान अच्छा गाते हैं, और संगीत को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी है।
यूलिया वंतूर ने कहा, 'सलमान गाते हैं, लिरिक्स लिखते हैं, डांस करते हैं, म्यूजिक कम्पोज करते है. ऐसा कोई भी काम नहीं है जो वो नहीं कर सकते'। इतना ही नहीं यूलिया ने सलमान को खुद से बेहतर सिंगर बताते हुए कहा कि सलमान अपने दिल से गाते हैं।
फिल्मों में काम करने को लेकर पूछे गए सवाल पर यूलिया वंतूर ने कहा कि फिलहाल उनका बॉलीवुड में एंट्री करने का कोई इरादा नहीं है। वो अभी सिर्फ संगीत पर ही अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। उन्हें लगता है कि फिलहाल उन्हे अपनी सिंगिंग सुधारने की जरूरत है, जिसके लिये वो लगातार प्रयास करते हुए तालीम भी ले रही हैं।
यूलिया वंतूर ने क्लासिकल संगीत के स्तर के बारे में बात करते हउए कहा कि इसका स्तर काफी ऊंचा है और ये दिल को बहुत सुकून देता है। उन्होंने कहा कि वो अपने संगीत को सुधारने के लिये पूरा समय दे रही हैं। बता दें की हाल ही में उन्होंने अपना पहला सिंगिग सिंगल हरजाई लॉन्च किया है जिसमें उनके साथ जाने-माने हॉस्ट और कॉमेडियन मनीष पॉल भी हैं।