साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में अभिनेता का शानदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और वह उनके दमदार एक्शन के दीवाने हो गए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी हैं। 'लाइगर' से विजय बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाले हैं, तो अनन्या साउथ में डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान विजय ने फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं। इसी दौरान उन्होंने अपना मां का भी जिक्र किया और बताया कि शूटिंग के दौरान वह उनके लिए बहुत डरी हुई थीं।
2 of 4
विजय देवरकोंडा, माइक टायसन, अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
'लाइगर' का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च किया गया था। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम के साथ रणवीर सिंह भी इवेंट में मौजूद रहे। इसी बीच विजय देवरकोंडा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा बताया। विजय ने बताया कि फिल्म में उनका बॉक्सर माइक टायसन के साथ एक फाइट सीन है। जब उनकी मां देवरकोंडा माधवी को इस बारे में पता चला तो वह बहुत परेशान हो गईं और दिन-रात पूजा करने लगीं। उनकी मां को डर था कि माइक टायसन के साथ शूटिंग करते हुए उन्हें चोट न लग जाए।
3 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय ने बताया कि जब वह शूटिंग करने के लिए निकल रहे थे, तो मां ने उन्हें विभूति और चंदन लगाकर भेजा था ताकि वह सुरक्षित रहे। इतना ही नहीं उनकी मां फिल्म के निर्माताओं को कॉल करके भी विजय का ख्याल रखने के लिए कहती थीं। 'लाइगर' की निर्माता चार्मी कौर ने बताया कि विजय की मां ने उन्हें लाखों कॉल किए और कहा कि वो माइक टायसन हैं, चिन्नू का ख्याल रखना। ऐसे में चार्मी ने शूटिंग के दौरान टाइसन और विजय का एक वीडियो बनाकर उन्हें भेजा था कि वह बचपन के दोस्तों की तरह एक साथ चिल कर रहे हैं।
4 of 4
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक MMA फाइटर का किरदार निभा रहे हैं और माइक टायसन कैमियो कर रहे हैं।