विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक की है। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला था। माना जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। फिल्म को जनता का मिला-जुला रिस्पांस मिला है, तो अब यह पायरेसी का शिकार भी हो गई है। पहले ही दिन पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।
2 of 4
फिल्म ‘लाइगर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरों की मानें तो पहले शो के कुछ घंटों बाद ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म को तमिल रॉकर्स, मूवी रूल्स और अन्य पायरेसी साइट्स से धड़ल्ले से डाउनलोड किया जा रहा है। फिल्म के लीक होने के मेकर्स को तगड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि फिल्म के लीक हो जाने से बॉक्स ऑफिस पर इसके नंबर भी प्रभावित होने की संभावना है। बता दें कि 'लाइगर' से पहले 'लाल सिंह चड्ढा', 'शमशेरा' और 'रक्षा बंधन' भी पायरेसी का शिकार हो चुकी हैं और उनका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
3 of 4
फिल्म ‘लाइगर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'लाइगर' के प्रमोशन के लिए अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने अलग-अलग शहरों का दौरा किया था। लेकिन प्रमोशन के दौरान जो क्रेज लोगों में दिखाई दे रहा था, वो थिएटर में कम दिख रहा है। ऐसे में फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है फिल्म को डिज्नी प्सल हॉटस्टार पर रिलीज करने की डील हो गई है। लेकिन अभी इसे आने में थोड़ा वक्त लगेगा। फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद ही ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा।
4 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब हो कि 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, तो अनन्या पांडे ने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा है। दोनों ही अपनी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की कहानी एक स्ट्रीट फाइटर की है, जिसका किरदार विजय देवरकोंडा ने निभाया है। वहीं, अनन्या पांडे ने विजय के लेडी लव की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में माइक टायसन ने भी कैमियो किया है।