दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (S P Balasubrahmanyam) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में रोमांटिक हिट गाने देने वाले बालासुब्रमण्यम का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गायक के निधन के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि उनके अस्पताल का बिल उप-राष्ट्रपति वेकैंया नायडू की बेटी ने भरा है।
2 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम
- फोटो : Twitter: @iamharishkalyan
अब इस अफवाह पर बालासुब्रमण्यम के बेटे एसपी चरण ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो साझा कर कहा है कि अस्पताल का बिल उप-राष्ट्रपति वेकैंया नायडू की बेटी द्वारा भरे जाने की खबर महज अफवाह है। कहा जा रहा है कि हमने कुछ हिस्सा पे किया और इसके बाद तमिलनाडु सरकार से बाकी का पेमेंट करने की मांग की, मगर उन्होंने सहायता नहीं की।
3 of 5
एस पी बालासुब्रमण्यम
- फोटो : Twitter: @ganeshbandla
एसपी चरण ने कहा, 'इसके बाद मैं उप-राष्ट्रपति के पास गया जिन्होंने रिस्पॉन्स दिया। ये भी कि जब तक हमने पूरी पेमेंट नहीं की, तब तक हॉस्पिटल वालों ने पिता की बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए नहीं दिया था। मुझे बस ये कहना है कि ये पूरी तरह से बेतुकी बातें हैं। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मैंने उनको माफ किया। मगर उन्हें थोड़ा समझदार होने की जरूरत है।'
4 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम
- फोटो : Twitter: @RIAZtheboss
एसपी चरण ने आगे कहा- उनके पास ऐसी अफवाह उड़ाने के पीछे कोई पुख्ता आधार नहीं है। उन्हें तो इलाज के बारे में कुछ नहीं पता, कितना बिल था और किसने कितना पैसा चुकाया कुछ भी मालूम नहीं था। इस अफवाह को खत्म करने के लिए मेरी और हॉस्पिटल की तरफ से प्रेस रिलीज जारी किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना और लोगों की ज़िंदगी में उलझने पैदा करना आसान है।
5 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम
- फोटो : Facebook
बालासुब्रमण्यम ने बतौर सिंगर के अलावा एक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर, डबिंग आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में किया है। उन्होंने सलमान खान की फिल्मों के लिए कई गानों को अपनी आवाज दी जो सुपरहिट साबित हुए। उन्होंने बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते। एसपी बालासुब्रमण्यम को 2001 में उन्हें पद्मश्री और 2011 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।