{"_id":"59f2a6254f1c1bd9798b884b","slug":"lata-mangeshkar-award-given-to-usha-khanna-udit-narayan-and-au-malik","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उषा खन्ना, उदित नारायण और अनु मलिक को मिला लता मंगेशकर अवॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उषा खन्ना, उदित नारायण और अनु मलिक को मिला लता मंगेशकर अवॉर्ड
Fri, 27 Oct 2017 08:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Fri, 27 Oct 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अवॉर्ड से इस बार संगीत क्षेत्र की तीन विभूतियों को सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि वर्ष 2012 के लिए उषा खन्ना, वर्ष 2015 के लिए उदित नारायण तथा वर्ष 2016 के लिए अनु मलिक को ये अवॉर्ड प्रदान किया गया है। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने इन तीनों को ये सम्मान प्रदान किया।
समारोह में जयंत मलैया ने कहा कि प्रदेश में गीत-संगीत को बढ़ावा देने के लिए ये पुरस्कार दिया जाता है। अब तक इस सम्मान से 28 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है।
3 of 4
वहीं अवॉर्ड लेने के बाद उदित नारायण ने कहा कि ये खुशी की बात है कि मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें इस सम्मान के काबिल समझा। लता मंगेशकर के नाम से सम्मान मिलना मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलने के बराबर है।
वहीं अनु मलिक ने कहा कि लता मंगेशकर के नाम से स्थापित पुरस्कार मिलना अपने आप में सबसे बड़ा सम्मान है। सम्मान की परंपरा से कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। इसके बाद प्रसिद्ध संगीतकार उषा खन्ना ने कहा कि उनका जन्म मध्य प्रदेश में ही हुआ है। लता मंगेशकर के नाम से पुरस्कार मिलना उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि गायक एवं संगीतकार एक-दूसरे के बगैर अधूरे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।