कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल पहुंचे। इस दौरान दोनों अभिनेताओं ने कई दिलचस्प बातें साझा कीं। बातचीत के बीच सनी भावुक हो गए। उन्होंने इंडस्ट्री में देओल परिवार के कमबैक को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि खुद को वापस से इंडस्ट्री में स्थापित करने के दौरान देओल परिवार के सामने कई चुनौतियां आईं। उन्होंने बताया कि 'गदर 2' की सफलता पर उन्हें संदेह था।
Gadar 2: 'गदर 2' की सफलता पर सनी देओल को था संदेह, बोले- 'लोग कहते थे पुराना सिनेमा है इसे कौन देखेगा...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 05 May 2024 01:25 PM IST
सार
पिछले साल फिल्मों से मिली सफलता के लिए सनी देओल ने दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने 'गदर 2', 'एनिमल' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता पर भी बात की। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन