अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने को तैयार है। आमिर की इस फिल्म के साथ फैंस को उनकी एक्स वाइफ किरण राव की तरफ से भी एक खास सरप्राइज मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता और निर्देशक किरण राव की अगली फीचर फिल्म 'लापता लेडीज' का पहला टीजर 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है।
Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ किरण राव देंगी बड़ा सरप्राइज, इस क्षेत्र में कर रहीं वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 09 Aug 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन