आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने के पहले से ही सुर्खियों में थी, वहीं की फिल्म रिलीज के बाद इसको लेकर जमकर बवाल हो रहा है। नेटिजन्स फिल्म का बायकॉट कर रहे हैं और फ्लॉप कराने में जुटे हुए हैं। लाल सिंह चड्ढा को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन फिल्म उस हिसाब से बिजनेस नहीं कर पाई है, जितना आमिर खान की फिल्म को करना चाहिए था। आमिर खान को लेकर चल रहे तगड़े विरोध के बीच कई सितारों ने अभिनेता का समर्थन किया है, वहीं अब अनुपम खेर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी फिल्म के खिलाफ बायकॉट करने से उसके बिजनेस पर खास फर्क नहीं पड़ता है। अनुपम खेर ने आगे कहा कि ये सोचना बेवकूफाना है कि बायकॉट से पिक्चर नहीं चलती है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ समय पहले तक तो मेकर्स चाहते थे कि उनकी फिल्में विवाद में आ जाएं तो उनकी पिक्चर चल रहे। दो से तीन साल पहते तक वो चाहते थे कि फिल्मों में से कुछ वायरल हो जाए, मुझे पता है कि मैं भी इस सिस्टम का हिस्सा हूं। उन्होंने कहा कि अब ये बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुपम खेर ने कहा कि साल 2015 में आमिर खान ने फिल्म दंगल के रिलीज होने के से पहले भी कुछ बयान दिए थे, लेकिन फिर भी दंगल सुपरहिट हो गई थी। तो क्या बायकॉट का फिल्म की रिलीज पर कोई असर पड़ा? अनुपम खेर ने कहा कि अगर कोई फिल्म अच्छी होती है तो दर्शक उसे पसंद करते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वह किसी फिल्म को नहीं देखना चाहते तो ये उनकी निजी स्वतंत्रता है। हर किसी को अपनी बात कहने का हक है।
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रक्षाबंधन के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अपेक्षा के अनुसार फिल्म की कमाई नहीं हो रही है। लाल सिंह चड्ढा को दर्शक पसंद नहीं कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।