कुणाल आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं लेकिन उनके खाते में मल्टी स्टारर फिल्में ही आती हैं । कुणाल को उस वक्त पहचान मिली थी जब उन्होंने आमिर खान के साथ 'राजा हिंदुस्तानी' में काम किया था । उस वक्त कुणाल की उम्र 13 साल थी । चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कुणाल ने खूब नाम कमाया था ।
Kunal Khemuकुणाल आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं लेकिन उनके खाते में मल्टी स्टारर फिल्में ही आती हैं । कुणाल को उस वक्त पहचान मिली थी जब उन्होंने आमिर खान के साथ 'राजा हिंदुस्तानी' में काम किया था । उस वक्त कुणाल की उम्र 13 साल थी । चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कुणाल ने खूब नाम कमाया था ।
कुणाल ने 1993 में महेश भट्ट की फिल्म 'सर' से डेब्यू किया था । इसके बाद वो 'हम हैं राही प्यार के' में आमिर खान के साथ नजर आए थे । कुणाल की एक्टिंग को काफी सराहा गया था । कुणाल ने 'जख्म', 'भाई' और 'दुश्मन' जैसी हिट फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में अपने पैर जमाने शुरू कर दिए थे ।
'राजा हिंदुस्तानी' में तो कुणाल ने आमिर खान को भी टक्कर दी थी । इसके बाद 'जख्म' में वो एक कदम और आगे निकल गए। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन के बचपन का किरदार निभाया था। किरदार की गंभीरता और दुख को जिस तरह से उन्होंने परदे पर उतारा उसने सभी का दिल जीत लिया।
इसके बाद कुणाल खेमू ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और फिर 7-8 साल बाद 2005 में हीरो बनकर लौटे । मेकर मोहित सूरी ने कुणाल को अपनी फिल्म 'कलयुग' में लॉन्च किया । ये कमबैक जोरदार रहा। फिल्म में कुणाल की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई ।