फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: विवेक अग्निहोत्री को ट्रोल कर रहे कुणाल कामरा को लोगों ने सुनाई खरी खोटी, पूछा- ट्वीट करने के पैसे मिले हैं क्या?

Fri, 25 Mar 2022 11:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 25 Mar 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
Kunal kamra gets trolled after tweeted on Vivek agnihotri film the Kashmir files
विवेक अग्निहोत्री, कुणाल कामरा - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों चर्चा में है। इसने बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की वजह से विवेक अग्निहोत्री भी चर्चा में आ गए हैं, कुछ लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है तो कुछ ने विवेक की इस फिल्म को धर्म विशेष से प्रेरित बताया है। इन्हीं में से एक हैं कॉमेडियन कुणाल कामरा। कुणाल ने सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री को ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन उनका दाव उल्टा पड़ गया।

Kunal kamra gets trolled after tweeted on Vivek agnihotri film the Kashmir files
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कहा कुणाल ने?

कॉमेडियन ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “देश के लिए जान देने के लिए तैयार है, लेकिन देश के लोगों को पैसे देने के लिए नहीं…।” इस वीडियो में विवेक अग्निहोत्री बोलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं विवेक से पूछा जा रहा है कि इस फिल्म से जो कमाई होगी क्या उसका कुछ हिस्सा कश्मीरी पंडितों को दिया जाएगा? इसके जवाब में विवेक कहते हैं, जब कमाई होगी तब बात करेंगे।

Kunal kamra gets trolled after tweeted on Vivek agnihotri film the Kashmir files
कुणाल कामरा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या चक दे इंडिया से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल महिला हॉकी टीम की हालत में सुधार के लिए किया गया? मंदिर बना नहीं कि आ गए भीख मांगने। वहीं एक यूजर ने लिखा, जब खान की फिल्में सौ करोड़ कमाती हैं तो वे क्या तुम्हें देते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal kamra gets trolled after tweeted on Vivek agnihotri film the Kashmir files
Kunal Kamra - फोटो : Social Media

वहीं एक यूजर ने कुणाल कामरा को ट्रोल करते हुए लिखा, तुम्हारा पूरा करियर ही लोगों को गाली देकर बना है। एक यूजर ने लिखा, इनके हाथ में सोने का कटोरा देंगे तब भी ये भीख ही मांगेंगे। हालांकि कुछ यूजर्स कुणाल के सपोर्ट में भी ट्वीट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kunal kamra gets trolled after tweeted on Vivek agnihotri film the Kashmir files
The Kashmir Files - फोटो : Facebook/Himanta_Biswa_Sarma
कितनी हुई फिल्म की कमाई

अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार जैसे कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी से सजी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने गुरुवार की कमाई को लेकर मिले शुरुआती रुझानों के हिसाब से करीब 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म हिंदी सिनेमा की उन चंद फिल्मों में शामिल हो गई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed