आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद समीर वानखेड़े की खूब चर्चा हो रही है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने उनकी शादी और मजहब पर भी सवाल उठा दिए। नवाब मलिक को जवाब देने के लिए वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर भी मैदान में कूद चुकी हैं। क्रांति ने ओपन लेटर लिखकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से न्याय की गुहार लगाई है।
उन्होंने लिखा है कि शिवसेना के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मजाक हो रहा है आज बालासाहेब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें मंजूर नहीं होता। क्रांति ने अपने पत्र में आगे लिखा कि बचपन से मराठी आदमी के न्याय हक के लिए लड़ने वाली शिवसेना को देखते हुए मैं एक मराठी लड़की बड़ी हुई हूं। बाला साहब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी से सीखा कि किसी पर अन्याय मत करो और खुद पर अन्याय मत सहो।
चलिए जानते हैं कौन हैं क्रांति रेडकर...
2 of 4
kranti redkar
- फोटो : Instagram
क्रांति मशहूर अभिनेत्री हैं, उन्होंने कई मराठी फिल्मों जैसे 'जतरा', 'शाहनपन देगा देवा', 'नो एंट्री पुढ़े धोखा आहे', 'खो खो', 'मर्डर मिस्ट्री', 'करार' में काम किया है। क्रांति अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म गंगाजल में भी नजर आ चुकी हैं।
3 of 4
गंगाजल का एक सीन
- फोटो : Instagram
गंगाजल में क्रांति रेडकर ने अपूर्वा कुमारी नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जिसका अपहरण हो गया था। पूरी फिल्म अपूर्वा पर हुए अत्याचार पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था।
4 of 4
समीर और क्रांति वानखेड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टिंग के साथ साथ वह डायरेक्शन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। क्रांति का लुक अब काफी बदल चुका है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। क्रांति ने 2017 में समीर वानखेड़े से शादी की थी। दोनों दो बेटियों के माता-पिता हैं।