बॉलीवुड के ऐसे बहुत से कलाकार हैं जिन्होंने सिनेमा में बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू किया था। बाल कलाकार के तौर पर कुछ कलाकारों ने इतना शानदार अभिनय किया है कि उनकी पहचान आज भी किसी बड़े अभिनेता या अभिनेत्री के नाम से होती। ऐसे ही एक अभिनेता हैं जिन्हें दर्शक यंग अमिताभ बच्चन के नाम से जानते थे। क्योंकि उन्होंने अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार अदा किया था।
2 of 5
मयूर राज वर्मा
- फोटो : file photo
इस अभिनेता का नाम मयूर राज वर्मा है। मयूर राज वर्मा ने 70 और 80 के उस दशक में अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में उनके बचपन का किरदार निभाया और खूब नाम कमाया। मयूर राज वर्मा कौन हैं और आज कहां है यह जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्मों में काम किया।
3 of 5
पत्नी नूरी के साथ मयूर राज वर्मा
- फोटो : Social Media
मयूर राज वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' से ही की थी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। अपनी पहली ही फिल्म से मयूर राज वर्मा रातों-रात मशहूर हो गए थे। छोटे अमिताभ बच्चन बनकर वह काफी मशहूर हो गए थे। फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के बाद अमिताभ की हर फिल्म के लिए मयूर राज वर्मा को साइन किया जाने लगा। धीरे-धीरे मयूर राज वर्मा काफी लोकप्रिय हो गए।
4 of 5
मयूर राज वर्मा
- फोटो : file photo
मयूर राज वर्मा उस समय के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले बाल कलाकार थे। वह जिस तल्लीनता और गंभीरता के साथ बिग बी के बचपन का किरदार करते, उससे लोग आज भी प्रभावित हैं। फिर एक समय ऐसा आया जब मयूर राज वर्मा फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। सालों तक उनकी कोई खबर नहीं आई। पर क्या आप जानते हैं कि आज मयूर राज वर्मा आज कहां हैं ?
5 of 5
मयूर राज वर्मा
- फोटो : Social Media
मयूर राज वर्मा अब भारत से दूर वेल्स में रह रहे हैं। वे वहां के मशहूर व्यवसायी हैं। वहां वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर इंडियाना रेस्टोरेंट चला रहे हैं। उनकी पत्नी जानी-मानी शेफ हैं। मयूर राज वर्मा की पत्नी का नाम नूरी है। नूरी और मयूर राज वर्मा के दो बच्चे भी हैं। इसके अलावा मयूर राज वर्मा वेल्स के लोगों को बॉलीवुड से रूबरू करवाते हैं और इसके लिए वह वर्कशॉप और एक्टिंग क्लास भी चलाते हैं। अमेरिका में मयूर का कारोबार अरबों का है।
पढ़ें: मिलिए सुनील शेट्टी की पत्नी माना से, पति के साथ मिलकर चलाती हैं करोड़ों का बिजनेस, जानें कितना फैला है कारोबार?