फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खास वजह से परिवार संग मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं रॉकिंग स्टार यश, खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस लुटा रहे प्यार

Fri, 22 Jan 2021 12:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 22 Jan 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
KGF Star Yash share beautiful photos from Maldives vacation goes viral on internet
यश - फोटो : Instagram

फिल्म 'केजीएफ' से पर्दे पर धमाल मचा देने वाले कन्नड़ एक्टर यश इन दिनों अपने परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं। यश पिछले दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन अब वो समय मिलने के बाद अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे हैं। रॉकिंग स्टार यश की मालदीव वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीर पर दिल खोल कर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि यश ने अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव ही क्यों चुना, तो इसकी भी एक खास वजह है।

KGF Star Yash share beautiful photos from Maldives vacation goes viral on internet
यश और राधिका - फोटो : Instragram; iamradhikapandit

बता दें कि यश ने मंगलवार को ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मालदीव वेकेशन की तस्वीरें साझा की थी। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि यश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वेकेशन इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। यश ने जैसे ही ये तस्वीरें पोस्ट की वो सोशल मीडिया पर फौरन वायरल हो गईं। अपने केजीएफ स्टार को परिवार संग छुट्टियां मनाते देखना फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। अब तक उनकी तस्वीर को 15 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके।



View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

KGF Star Yash share beautiful photos from Maldives vacation goes viral on internet
यश - फोटो : instagram/thenameisyash

बता दें कि यश अपनी पत्नी राधिका और दोनों बच्चों के साथ मालदीव सिर्फ छुट्टियां मनाने नहीं गए हैं बल्कि इसके पीछे एक और वजह है। दरअसल यश पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मालदीव गए हैँ। गौरतलब है कि पर्यटन मालदीव जैसे छोटे से द्वीपीय राष्ट्र की आय का मुख्य साधन है। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के चलते यहां पर्यटकों का आना बंद हो गया था। इससे देश के आय में भी भारी कमी आई है। ये ही वजह है कि भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार के लिए बीच पर एक प्रायोजक यात्रा की व्यवस्था की जा रही है।




View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Star Yash share beautiful photos from Maldives vacation goes viral on internet
बेटे का साथ यश - फोटो : Instagram

बता दें कि कई द्वीपों पर रेस्टोरेंट तीन से चार दिन की प्रायोजित यात्रा की मेजबानी कर रहे हैं। ऐसे में सुपरस्टार यश मालदीव के पर्यटन को प्रमोट करने के लिए ब्लू पैराडाइज से अपने वेकेशन की तस्वीरें साझा कर रहे हैँ। यश और राधिका जिस रिसॉर्ट्स पर गए हैं वहां से उन्होंने इसकी तस्वीर साझा की है। वो इन रिसॉर्ट्स को प्रमोट भी कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यश के फैंस को वहां पहुंचने के लिए प्रेरित करना है।



 

विज्ञापन
KGF Star Yash share beautiful photos from Maldives vacation goes viral on internet
बच्चों के साथ यश और राधिका - फोटो : Instagram

हालांकि इससे पहले भी यश और राधिका कई बार छुट्टियां मनाने दूसरी जगहों पर गए थे, लेकिन उन्होंने अपने वेकेशन की डिटेल्स फैंस के साथ साझा नहीं की थी। ये पहली बार है जब यश खुलकर अपने छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। बता दें कि सिर्फ कन्नड़ सितारे ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे भी घूमने और छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव जाना पसंद करते हैं और यहां की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed