फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाएगा दिल्ली की इस सड़क का नाम, नगर निकाय ने दी मंजूरी

Fri, 22 Jan 2021 12:06 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 22 Jan 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Marg Road in South Delhi to be Named After SSR
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूजगंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा। इलाके के नगर निकाय ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Sushant Singh Rajput Marg Road in South Delhi to be Named After SSR
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter

यह खबर सुशांत सिंह के 35वें जन्मदिन पर सबके सामने आई है। बता दें कि वह पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने घर में मृत मिले थे। उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिये अभिनेता को याद किया, जिनकी अचानक मौत होने का मामला काफी दिन चर्चा में रहा था।

Sushant Singh Rajput Marg Road in South Delhi to be Named After SSR
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एडीएमसी) में कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सितंबर 2020 में सड़क का नाम अभिनेता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'एसडीएमसी सदन ने कल अपनी बैठक में इसे मंजूरी दे दी ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Marg Road in South Delhi to be Named After SSR
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भाजपा नीत एसडीएमसी में एंड्रयूजगंज से पार्षद ने नगर निकाय की नामकरण एवं पुन: नामकरण समिति को प्रस्ताव भेजा था। समिति को भेजे लिखित प्रस्ताव में दत्त ने कहा था कि सड़क संख्या आठ में बड़ी संख्या में बिहार से संबंध रखने वाले लोग रहते हैं। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Marg Road in South Delhi to be Named After SSR
कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

प्रस्ताव में दावा किया था कि उन्होंने ही एंड्रयूजगंज से इंदिरा कैंप के बीच एक भाग का नाम सुशांत सिंह राजपूत मार्ग रखने की मांग की है। दत्त ने कहा था कि इसलिये सड़क संख्या 8 का नाम अभिनेता के नाम पर रखा जाना चाहिये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed