{"_id":"62702401feccf307b470906b","slug":"kgf-chapter-2-box-office-collection-day-19-all-india-till-9-crore-and-hindi-version-collection-only-4-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2 Day 19 Box Office Collection: 'केजीएफ 2' की रफ्तार हुई धीमी, तीसरे सोमवार को हुई सिर्फ इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2 Day 19 Box Office Collection: 'केजीएफ 2' की रफ्तार हुई धीमी, तीसरे सोमवार को हुई सिर्फ इतनी कमाई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 03 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में इस समय साउथ फिल्मों का दौर चल रहा है। कन्नड़ अभिनेता यश गौड़ा की फिल्म 'केजीएफ 2' सिनेमाघरों में 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखा। फिल्म को रिलीज हुए तीन सप्ताह से ऊपर का समय हो चुका है, जबकि हाल ही में रिलीज हुई फिल्में टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 और अजय देवगन की रनवे 34 कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। हिंदी पट्टी में भी फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया है। अब 19 वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है, फिलहाल जो पिछले दिनों के मुकाबले में काफी कम है।
2 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे सोमवार को धीमी पड़ी केजीएफ 2 की रफ्तार
‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को एक बार फिर से वीकेंड का फायदा मिला था और फिल्म ने शानदार कारोबार किया था। इतवार को पूरे देश में शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 21.50 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया था। इसमें से अकेले हिंदी संस्करण ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन अब एक बार फिर से सप्ताह बदलते ही केजीएफ 2 की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। फिल्म ने तीसरे सोमवार को हिंदी पट्टी में 4.00 करोड़ का कारोबार किया है, जबकि देश भर में भी फिल्म पूरे 10 करोड़ का कोरबार नहीं कर पाई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 19 वें दिन फिल्म ने तकरीबन 9 करोड़ की कमाई की है।
3 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तीनों सोमवार का ऐसा रहा हाल
रिलीज के बाद केजीएफ 2 ने पहले सोमवार को शानदार कलेक्शन करते हुए तकरीबन 24 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे सोमवार को कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने सिर्फ 8.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आज तीसरे सोमवार को फिल्म तकरीबन सिर्फ 9 करोड़ का कलेक्शन ही किया है। फिलहाल यह दूसरे सोमवार के मुकाबले कुछ उन्नीस से बीस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केजीएफ 2 के तीसरे सोमवार की कमाई में भले ही गिरावट देखने को मिली है लेकिन इसके बाद से सिनेमाघरों में तीन बॉलीवुड फिल्में शाहिद कपूर की जर्सी, टाइगर की हीरोपंती 2 और अजय देवगन की रनवे 34 रिलीज हो चुकी हैं। बॉलीवुड की ये तीनों ही फिल्म केजीएफ को तो टक्कर देने में नाकामयाब रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।