बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना कैफ 16 जुलाई यानी आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कटरीना आज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें हिंदी भी सही से नहीं आती थी। हालांकि उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बना ली और इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस के रूप में खुद को स्थापित कर लिया। अब जबकि आप किसी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो वहां के लोगों से मिलना-जुलना दोस्ती और दुश्मनी तो लगी ही रहती है। हालांकि हम यहां पर कटरीना की किसी से फाइट की नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम बात कर रहे हैं, कटरीना के 27 वें जन्मदिन पर शाहरुख और सलमान के बीच हुए झगड़े की। जो चर्चा का विषय बन गया था और आज भी गाहे-बगाहे लोगों की जुबान पर आ ही जाता है।
Katrina Kaif Birthday: जब कटरीना की बर्थडे पार्टी में भिड़ गए थे शाहरुख और सलमान, एक्ट्रेस को खुद करना पड़ा था बीच-बचाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन