{"_id":"5e7cb3178ebc3e6fc12996db","slug":"kareena-kapoor-share-photo-saif-ali-khan-with-son-taimur-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के मशहूर बाप-बेटे की इस जोड़ी को क्या आप पहचान पाए? वायरल हो रही तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के मशहूर बाप-बेटे की इस जोड़ी को क्या आप पहचान पाए? वायरल हो रही तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
saif ali khan
- फोटो : social media
Link Copied
सैफ अली खान और करीना कपूर पूरी तरह से क्वारंटीन हैं। वो अपने बेटे तैमूर के साथ पूरा समय बिता रहे हैं। पिछले दिनों जब पीएम मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की तो करीना ने अपने फैंस से घर पर ही रहने की गुजारिश की। साथ ही एक तस्वीर शेयर की जो अब बहुत वायरल हो रही है।
Trending Videos
2 of 4
Kareena Kapoor
- फोटो : Social Media
दरअसल, करीना ने अपने बेटे तैमूर और सैफ की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सैफ और तैमूर दोनों ही बाथरोब में नजर आ रहे हैं। तैमूर तो बेहद क्यूट दिख रहे हैं। फोटो शेयर कर करीना ने लिखा, "प्रिय भारत, चलो यह करते हैं। जिम्मेदार बनें, घर में रहें और सुरक्षित रहें।" करीना कपूर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
करीना कपूर की बात करें तो एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर एंट्री की है। लेकिन इंस्टाग्राम पर आते ही करीना कपूर के फॉलोअर्स मिलियन में पहुंच गए। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी बचपन की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की थी, जो खूब वायरल हुई थी। वो लगातार कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों लाल सिंह चड्ढा की तैयारी में लगी हुई हैं। इस फिल्म में करीना कपूर आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस हाल ही में 'अंग्रेजी मीडियम' में भी दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने इरफान खान के साथ अहम रोल अदा किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।