बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। तैमूर के जन्म के बाद भी करीना को देखकर कोई ये नहीं कह सकता कि वह एक बच्चे की मां हैं। करीना अक्सर समय निकालकर अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने निकल जाती हैं।
बेटे तैमूर के जन्मदिन पर भी करीना मालदीव छुट्टियां बिताने गई थीं। जहां उनकी बिकिनी फोटो काफी वायरल हुई। फोटो में करीना पिंक कलर की बिकिनी पहने नजर आई थीं। हालांकि फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया और करीना को बिकिनी पहनने देने के लिए लोगों ने सैफ को ट्रोल कर दिया था।
इस पूरे वाकये पर जब अरबाज खान के शो में करीना कपूर खान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- सैफ कौन हैं जो कि मुझे बिकिनी पहनने से रोकेंगे? मुझे नहीं लगता कि मेरा रिश्ता ऐसा है कि सैफ मुझे कभी बताएंगे कि आपने बिकिनी क्यों पहनी है या ऐसा क्यों कर रही हैं? मुझे लगता है कि हम एक बहुत ही जिम्मेदार रिलेशन में हैं। वह मुझ पर भरोसा करते हैं... और अगर मैंने बिकिनी पहनी है, तो जाहिरतौर पर इसके पीछे वजह होगी।
इसी इंटरव्यू में, करीना ने यह भी कहा किया कि लोगों को सेलेब्स की निजी जिंदगी पर कमेंट करना बंद करना चाहिए। आखिर वो भी इंसान हैं और उनके अंदर भी भावनाएं हैं। दरअसल, एक ट्रोल ने करीना की बिकिनी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा था- ''भाड़ में जाओ सैफ अली खान। आपको शर्म भी नहीं आती कि आपने अपनी पत्नी को बिकिनी पहनने की मंजूरी दी।''
इससे पहले करीना कपूर को बेटे तैमूर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। उन्हें सोशल मीडिया पर 'खराब मां' के नाम से ट्रोल किया गया। हालांकि उन्होंने इस चैट शो में ट्रोलर्स को भी दमदार जवाब दिया। करीना जल्द की अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आने वाली हैं।