अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला ने अपनी रफ्तार रुकने नहीं दी है। रोमांच और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म की कहानी की तो तारीफ हो ही रही है साथ ही अमिताभ और तापसी की जोड़ी को एक बार फिर से सराहा जा रहा है। फिल्म को देखकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि भले ही शुरुआत धीमी हो लेकिन माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है।
2 of 5
Badla film amitabh
- फोटो : you tube
8 मार्च को रिलीज हुई बदला के लिए अच्छी बात ये है कि आने वाले शुक्रवार को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसका फायदा निश्चित रूप से इसे मिलेगा। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, बदला की कमाई का आंकड़ा काफी कुछ आयुष्मान खुराना की अंधाधुन से जैसा ही है। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म अंधाधुन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।
3 of 5
Badla film
- फोटो : twitter
बहरहाल, मंगलवार को बदला 3.85 करोड़ जुटाने में कामयाब रही और 5 दिन में फिल्म ने कुल 30.80 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मिला दें तो फिल्म ने 36.34 करोड़ जुटा लिए हैं। फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसे शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
4 of 5
Captain Marvel
- फोटो : social media
बदला के साथ रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म कैप्टन मार्वल ने भी अच्छी शुरुआत की थी। जिसके बाद अब फिल्म के मेकर्स मार्वल स्टूडियोज की दूसरी फिल्में भी देश में रिलीज की तैयारी में हैं। कैप्टन मार्वल ने मंगलवार को 4.25 करोड़ का बिजनेस किया। सोमवार की अपेक्षा इसके कलेक्शन में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। कैप्टन मार्वल ने अभी तक कुल 49.60 करोड़ का कलेक्शन किया है।
सुपरवूमेन के अवतार में ब्री लार्सन को दर्शक पसंद कर रहे हैं। कैप्टन मार्वल फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म एंडगेम से जोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एवेंजर्स में कैप्टन मार्वल सबसे ताकतवर सुपरहीरोज में से एक है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।