करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को लेकर ऐसी बात सामन आई जो आपको भी हैरानी में डाल देगी।
साल 2012 में आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की soty की शूटिंग देहरादून के एफआरआई में हुई थी। इसके बाद अब soty2 की शूटिंग भी यहीं हो रही है। लेकिन दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही यहां पुरानी फिल्म की शूटिंग को लेकर कुछ बातें सामने आई है।
soty में उस वक्त कुछ फुटबाल मैच के सीन फिलमाए गए थे। यह मैच कसीगा स्कूल ग्राउंड में खेला गया था। इसके लिए फिल्म यूनिट ने दून के 18 फुटबाल खिलाड़ियों के साथ ही एक कोच को चुना था। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, उस वक्त उन खिलाड़ियों को काम करने के एवज में कोई पैसा भुगतान नहीं किया गया है।
वहीं अब फुटबॉल एकेडमी के कोच विरेंद्र रावत ने आरोप लगाए हैं कि, उस दौरान 15 दिन तक वहां शूटिंग हुई थी। साथ ही हर दिन के हिसाब से प्रत्येक खिलाड़ी को पांच सौ रुपये देने का वादा किया था। लेकिन जब 15 दिन बाद शूटिंग खत्म हुई तो उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया।
वहीं अब soty 2 में भी लगभग तीन मैच खेले जाने हैं। ऐसे में पुरना हिसाब दिए बिना नई शूटिंग करनी गलत है। बता दें कि, दून पहुंचे अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मंगलवार को साथियों के साथ फुटबाल मैच खेला। टाइगर श्रॉफ जैसे ही एफआरआई परिसर के फुटबॉल ग्राउंड में उतरे, उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।