काजोल (Kajol) और करण जौहर (Karan Johar) की दोस्ती को फिल्म इंडस्ट्री में कौन नहीं जानता। दोनों एक-दूसरे को लगभग 30 साल से जानते हैं। इन्होंने अपनी दोस्ती से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में भी साझा किए थे। जो काफी सुर्खियों में रहे।
2 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : social media
करण ने द कपिल शर्मा शो में बताया कि उस पार्टी को याद करता हूं तो हंसी आ जाती है। उस पार्टी में मुझे काफी बेइज्जती का सामना करना पड़ा था क्योंकि काजोल मुझे देखकर केवल हंसती ही जा रही थी। इस पर काजोल ने बताया था कि करण की उम्र उस समय कुछ ज्यादा नहीं रही होगी और वो पार्टी में सूट-बूट टाई लगाकर पहुंचे थे। बस फिर क्या था काजोल ने करण को देखा और हंसना शुरू कर दिया।
3 of 5
kajol and karan
- फोटो : social media
करण ने आगे बताया कि काजोल की मां तनुजा आंटी ने मुझे काजोल से मिलवाया था और इसके तुरंत बाद कहा कि जाओ तुम दोनों डांस फ्लोर पर मस्ती करो। मैं काजोल के साथ डांस फ्लोर पर गया और डांस करने लगा लेकिन काजोल की मुझे देखकर हंसी ही नहीं रुक रही थी। उस समय मुझे इतना अच्छा नहीं लगा क्योंकि इससे पहले मैंने इतनी बेइज्जती कभी नहीं सही थी। फिर मैं वो पार्टी छोड़कर ही चला गया था।
4 of 5
करण जौहर काजोल
- फोटो : courtesy: dailys1dharthfc
करण और काजोल की गहरी दोस्ती का राज भी गहरा है। दोनों की मुलाकात दूसरी बार भी एक पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में मजेदार किस्से के बाद ही दोनों की दोस्ती के चर्चे होने लगे। दरअसल, उस पार्टी में काजोल अक्षय कुमार को ढूंढ रही थीं क्योंकि उस समय उनका अक्षय पर क्रश था। करण और काजोल पार्टी में अक्षय को ढूंढते रहे। अक्षय तो मिले नहीं पर दोनों एक दूसरे के दोस्त जरूर बन गए।
उसके बाद एक समय ऐसा आया जब काजोल करण की पसंदीदा हीरोइन बन गईं। दोनों ने साथ कई फिल्मों में भी काम किया। कुछ फिल्में तो सुपरहिट रहीं। दोनों ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी अलविदा न कहना जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दीं।