एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा फिल्मों से दूर अभी केवल टीवी पर ध्यान देना चाहते हैं। उनके पॉपुलर टीवी शो की टीआरपी में भी पिछले कुछ हफ्तों की अपेक्षा सुधार आया है। द कपिल शर्मा शो ने 7वें नंबर से सीधे चौथे नंबर पर छलांग मारी है। कपिल का शो डेढ़ साल पहले काफी विवादों में घिरा रहा। सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद शो के कई एक्टर्स ने कपिल से किनारा कर लिया था।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
केवल सुनील ग्रोवर ही नहीं 'दादी' का रोल कर फेमस हुए अली असगर ने भी कपिल से दूरी बना ली थी। भले ही इस घटना को 2 साल हो चुके हैं लेकिन ऐसा लगता है कि कपिल अभी भी पूरी घटना को भूले नहीं हैं। तभी तो कपिल शर्मा अली असगर को ब्लॉक करना चाहते हैं।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
अरबाज खान के चैट शो पिंच में पहुंचे कपिल शर्मा ने कहा कि 'अली भाई को मैं ब्लॉक करना चाहूंगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आया कि वो गए क्यों?' अरबाज खान के शो पर सेलिब्रिटीज से सोशल मीडिया से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। कपिल का जवाब सुनकर ऐसा लगता है कि वो अली असगर को ट्विटर पर ब्लॉक करना चाहते हैं।
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
इससे पहले कपिल और अली के बीच ट्विटर पर अच्छी बातचीत देखी गई थी। तब कपिल का शो दोबारा आने वाला था तो अली ने ट्विटर पर लिखा कि 'मनोरंजन फिर से आ गया है। कपिल को शुभकामनाएं। एक बार फिर से तुम कमाल करोगे।'
5 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह इन दिनों अर्चना पूरन सिंह नजर आ रही हैं। पुलवामा आतंकी हमले पर सिद्धू की टिप्पणी के बाद से द कपिल शर्मा शो में सिद्धू नजर नहीं आ रहे। हाल ही में जब कपिल से सिद्धू की वापसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'सिद्धू आने वाले चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव तक तो उनके शो में वापसी होने की कोई जानकारी नहीं है।'