कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ जल्द ही अपना तीसरा वेडिंग रिसेप्शन देंगे। यह रिसेप्शन 2 फरवरी को दिल्ली में होगा। बीते दिनों कपिल शर्मा ने पीएम मोदी से मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से ही ये खबर सामने आई कि कपिल एक और रिसेप्शन देंगे। अब कपिल के इस रिसेप्शन का कार्ड सामने आ गया है।
2 of 5
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : instagram
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ बीते 12-13 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी, फिर 24 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी दी गई थी। इस पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रेखा सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी में रणवीर-दीपिका ने कपिल और गिन्नी के साथ जमकर मस्ती की थी।
2 फरवरी को दिल्ली में होने वाले कपिल और गिन्नी के इस रिसेप्शन में परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। इसके साथ पार्टी में कुछ बड़े नेता और ब्यूरोक्रेट्स भी मेहमान होंगे। खबर है कि कपिल ने पीएम मोदी को भी रिसेप्शन का न्यौता भेजा है और पार्टी में शामिल होने की गुजारिश की है।
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी भी कपिल के इस रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं। जो कार्ड मेहमानों को भेजा गया है उसमें उन्हें डिनर का न्यौता दिया गया है। हालांकि ये रिसेप्शन दिल्ली में किस जगह पर होगा, इस बात को कार्ड से छिपा दिया गया।
इन दिनों कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लोगों को हंसा रहे हैं। जब से कपिल ने टीवी पर वापसी की है सभी की नजरें टीआरपी रेटिंग पर थीं। उम्मीदों के उलट द कपिल शर्मा शो से दर्शकों को निराश होना पड़ा है। क्रिटिक्स के साथ ही दर्शक ने इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स ही दिया।टाइपकास्ट में कपिल के नजर आने की वजह से शो को गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते कपिल का शो तीसरे नंबर पर था वहीं ये दो नंबर खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया।