फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana ranaut spent a quality time with family after dhaakad flop watch photos

Photos: धाकड़ के फ्लॉप होने के बाद परिवार संग घूमने निकलीं कंगना रणौत, शेयर कीं पिकनिक की फोटोज

Sat, 11 Jun 2022 01:04 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 11 Jun 2022 01:04 AM IST
सार

कंगना रणौत ने अपने काम से एक ब्रेक लिया है। इन दिनों अभिनेत्री अपने परिवार के साथ टाइम बिता रही हैं, जिसकी तस्वीरें कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
Kangana ranaut spent a quality time with family after dhaakad flop watch photos
Kangana Ranaut - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं। जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म पहले हफ्ते ही फ्लॉप साबित हो गई। ऐसे में अब कंगना रणौत ने ब्रेक लिया है। लंबे समय से अपने काम में व्यस्त रहने के बाद कंगना ने अपने लिए समय निकाला है और इन दिनों अभिनेत्री अपने परिवार के साथ पहाड़ों पर मस्ती कर रही हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में, कंगना रणौत अपने परिवार के साथ पिकनिक पर गईं, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपनी बहन रंगोली और भांजे पृथ्वीराज के साथ कंगना चिल कर रही हैं। कुछ तस्वीरों में कंगना इस खूबसूरत जगह पर अकेले ही कैमरे के लिए पोज दे रही है। एक तस्वीर में कंगना अपने भांजे पृथ्वीराज को गोद में लेकर बैठी हुई हैं। ऐसे ही दूसरी तस्वीर में कंगना और रंगोली खिलखिलाकर हंस रही हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तस्वीरों के साथ कंगना रणौत ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पसंदीदा स्थान पर मेरे परिवार के साथ बहुत जरूरी ब्रेक डे... और मौसम भी अच्छा था... सुंदर दिन।' कंगना रणौत की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कई फैंस ने कंगना की इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजी बनाया है और कुछ लोगों फायर की इमोजी शेयर किया है। 


बता दें कि 'धाकड़' फ्लॉप होने के तुरंत बाद ही कंगना ने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जिसका नाम 'इमरजेंसी' है। फिल्म इमरजेंसी एक पीरियड फिल्म है। इसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दो बड़े फैसलों 25 जून साल 1975 को लगा आपातकाल और 1 जून 1964 को हुए ऑपरेशन ब्लूस्टार को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में कंगना रणौत इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि अभी फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed