कंगना रणौत बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से हैं। उनके ट्वीट्स आए दिन सुर्खियां बनते हैं। अब कंगना ने ट्वीट कर बताया कि वह एक भव्य मंदिर का निर्माण करना चाहती हैं। इसके साथ कंगना ने अपने पैतृक मंदिर की फोटो भी साझा की है, जिसमें वे हाथ जोड़े नजर आ रही हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twiiter@KanganaTeam
कंगना ने ट्वीट में लिखा- ‘मां दुर्गा ने मुझे भव्य मंदिर बनवाने के लिए चुना है, जो हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए बनवाया। देवी इतनी दयालु हैं कि यह घर भी स्वीकार कर लिया लेकिन किसी दिन मैं एक ऐसा मंदिर बनवाना चाहती हूं जो कि उनकी कीर्ति और हमारी महान सभ्यता की बराबरी का हो। जय माता दी।‘
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रणौत फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देने के लिए भी चर्चा में रहती हैं। बहुत बार उन्हें अपने ट्वीट्स की वजह से लोगों की आलोचना का भी सामना करना पड़ता है लेकिन वह कभी भी इन आलोचनाओं से नहीं डरती हैं। हाल ही में कंगना रणौत ने कथित लव जिहाद को लेकर कानून पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रतिदिन हम ऐसे कई मामलों के बारे में सुनते हैं। मुझे समझ में नहीं आता कुछ लोगों को इस लव जिहाद कानून से समस्या क्या है। अगर यह प्रेम विवाह है और दोनों अपनी वास्तविक पहचान बताकर शादी कर रहे हैं, तो यह दोनों के लिए अच्छा है लेकिन अगर एक महिला के साथ धोखा और चीटिंग होती है तो उसके न्याय की लड़ाई कौन लड़ेगा?'
5 of 5
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि बीते दिनों कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ की ट्विटर पर भिड़ंत हो गई थी। दरअसल कंगना ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि शाहीन बाग वाली बिलकिस बानो किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने लिखा था कि वह 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। कंगना के इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा और फिर दिलजीत ने इसे लेकर उन्हें खरी-खोटी सुना दी।