फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ पहुंचते ही और तेज हुए कंगना रणौत के वार, महाराष्ट्र सरकार के साथ-साथ अब सोनिया गांधी पर भी साधा निशाना

Mon, 14 Sep 2020 04:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 14 Sep 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reached Chandigarh targets sanjay raut and sonia gandhi
कंगना रनौत - फोटो : PTI

कंगना रणौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के बीच चल रही तकरार अब कानूनी रूप ले चुकी है। वाई प्लस सिक्योरिटी के साथ कंगना 9 सितंबर को मुंबई पहुंचीं थीं। कुछ दिन मुंबई में गुजारने के बाद कंगना वापस मनाली के लिए रवाना हो चुकी हैं।

Kangana Ranaut Reached Chandigarh targets sanjay raut and sonia gandhi
कंगना रनौत और सोनिया गांधी - फोटो : PTI

कंगना ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया कि वह भारी मन से वापस जा रही हैं। बीते दिनों बीएमसी द्वारा कंगना के दफ्तर का कुछ हिस्सा गिरा दिया गया था। जिसके बाद कंगना ने महाराष्ट्र पर खूब हमले किए। वहीं अब चंडीगढ़ पहुंचकर एक बार फिर कंगना ने संजय राउत और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। साथ ही अपने सुरक्षित पहुंचने की सूचना भी फैंस से साझा की है।

Kangana Ranaut Reached Chandigarh targets sanjay raut and sonia gandhi
कंगना रनौत - फोटो : PTI

कंगना ने लिखा-'चंडीगढ़ में उतरते ही मेरी सिक्योरिटी नाम मात्र रह गई। लोग खुशी से बधाई दे रहे हैं। लगता है इस बार मैं बच गई। एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी। आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए। शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reached Chandigarh targets sanjay raut and sonia gandhi
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना ने मनाली रवाना होने से पहले ट्वीट किया, 'दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आजाद कश्मीर के नारे लगवाए, आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है, मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Reached Chandigarh targets sanjay raut and sonia gandhi
कंगना रनौत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कंगना ने मनाली रवाना होने से पहले ट्वीट किया, 'दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आजाद कश्मीर के नारे लगवाए, आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है, मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed