दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के बोल्ड सीन्स भर-भरकर देखने को मिलेंगे, जिसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिल गई है। ट्रेलर में दोनों के खूब सारे किसिंग सीन्स हैं। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। फैंस दीपिका और सिद्धार्थ की खूब तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, रणवीर सिंह ने भी दीपिका और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को कमाल बताया है। वहीं, अब ‘गहराइयां’ के ट्रेलर पर अभिनेता और क्रिटिक कमाल आर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कमाल आर खान ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘गहराइयां’ के ट्रेलर पर अपनी राय रखी है। इस दौरान केआरके ने दीपिका पादुकोण की खिल्ली उड़ाई है। इतना ही नहीं, केआरके ने इस ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर कपूर का भी नाम घसीट लिया है।
केआरके ने अपने ट्वीट में दीपिका पादुकोण पर निशाना साधते हुए लिखा है, 'रणबीर कपूर ने गहराइयां का ट्रेलर देख कर खुद से कहा होगा, थैंक यू ऊपर वाले। बचा लिया दीपू के साथ ब्रेकअप कराकर। नहीं तो आज ऐसे इज्जत भरे बाजार नीलाम होती।'

3 of 5
गहराइयां
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केआरके ने इसके अलावा भी एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म में नजर आने वाले स्टार्स को बेशर्म बताया है। उन्होंने लिखा, ‘आज मुझे बेशर्म लोगों की फिल्म 'गहराइयां' के ट्रेलर का रिव्यू करने का समय नहीं मिला लेकिन मैं कल इसका रिव्यू जरूर करूंगा। ये नशेड़ी गंजेड़ी लोग कभी नहीं सुधरेंगे।'
4 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आईपीएल टीम खरीदने वाली बॉलीवुड की पांचवी हस्ती होंगें।
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर उनके पति रणवीर सिंह को बेहद ही पसंद आया है। उन्होंने इस ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘मूडी, सेक्सी और इंटेंस, डोमेस्टिक नोअर? मुझे भी साइन कर लो। आप सभी मेरे फेवरेट हो शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर द लीजेंड।’
5 of 5
गहराइयां
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 11 फरवरी, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म 'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के अलावा नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे।