शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं। फैंस इस जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी शाहरुख और काजोल की बहुत अच्छी दोस्ती है। कुछ समय पहले काजोल ने फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इसमें फैंस ने उनकी निजी जिंदगी से लेकर कई अतरंगी सवाल पूछे थे।
2 of 5
Kajol and Shahrukh Khan
- फोटो : Social Media
इन्हीं सब सवालों के बीच एक फैन ने काजोल से ऐसा सवाल पूछा लिया था जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। उस फैन ने पूछा था कि अगर आपकी लाइफ में अजय देवगन नहीं होते तो क्या आप शाहरुख खान से शादी कर लेतीं? इस पर काजोल ने ऐसा जवाब दिया था जिसे पढ़कर हरकोई हैरान रह गया था।
3 of 5
Kajol's Reply
- फोटो : Instagram
ये बात तो सब जानते हैं कि काजोल अपनी बात कहने में बिलकुल नहीं झिझकतीं। फैन के इस सवाल पर भी उन्होंने जो उनके मन में आया वो कह दिया। उस फैन को जवाब देते हुए काजोल ने लिखा, 'क्या उस आदमी (शाहरुख) को प्रपोज नहीं करना चाहिए'। जब दूसरे फैन ने काजोल और शाहरुख की बोडिंग को लेकर सवाल किया, तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "फ्रेंड्स फॉर लाइफ।"
काजोल ने शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' और 'दिलवाले' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
5 of 5
Ajay Devgn and Kajol
- फोटो : twitter
आखिरी बार काजोल अपने पति अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: अनसंग वॉरियर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने तानाजी की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।
पालघर की घटना पर भड़के गली ब्वॉय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी, रैप में लिखा- वो बुजुर्ग, वो लाचार और लाठियों से हो वार